हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CJP प्रोटेस्ट के कारण दिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली में आज 30 सड़कों पर ट्रैफिक बाधित रहेगा, जिसके चलते आज लोगों को दिल्ली में सफर संभलकर करना होगा. दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी करके लोगों को बंद सड़कों पर सफर करने से बचने की सलाह दी है. आइए जानते हैं कि आज दिल्ली में कौन-सी सड़कें बंद रहेंगी?

विज्ञापन
दिल्ली में आज करीब 30 सड़कों पर यातायात बाधित रहेगा. (Credit-ANI)

दिल्ली में आज CJP के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा और सड़कें बंद रहेंगी. दिल्ली पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करके आज 10 अक्टूबर दिन शनिवार को 30 सड़कें बंद रखने का ऐलान किया है. साथ ही लोगों से अपील की है कि वे कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को बनाए रखें. आज सुबह 6 बजे ट्रैफिक एडवाइजरी लागू हुई और 30 सड़कों पर कड़ी सुरक्षा कर दी गई. इसलिए अगर आप आज नई दिल्ली और मध्य दिल्ली से होते हुए रेलवे स्टेशन, ISBT या एयरपोर्ट जाने वाले हैं तो ट्रैफिक एडवाइजरी पढ़ लें और घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलें, नहीं तो जाम के कारण परेशान होंगे.

आज इन सड़कों पर ट्रैफिक बाधित रहेगा

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, आज जिन 30 सड़कों पर ट्रैफिक बाधित रहेगा, उनमें शंकर रोड गोल चक्कर (वंदे मातरम् ‘टी’ पॉइंट से नई दिल्ली की ओर), धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान गोल चक्कर, पंचकुइयां गोल चक्कर आदि शामिल हैं. पुलिस का आग्रह है कि नई दिल्ली और मध्य दिल्ली से होते हुए रेलवे स्टेशनों, अंतरराज्यीय बस अड्डों (ISBT) या एयरपोर्ट जाने वाले लोग समय पर घर से निकलें और अतिरिक्त समय लेकर ही निकले, ताकि जाम में न फंसना पड़े और देरी भी न हो. बीते दिन भी दिल्ली में कई सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव रहा. दिल्ली से नोएडा जाने वाले कालिंदी कुंज मार्ग पर लोग लंबे जाम में फंसे.

आज इन 30 सड़कों पर रूट डायवर्जन लागू

1. शंकर रोड गोल चक्कर – वंदे मातरम् ‘टी’ पॉइंट से नई दिल्ली की ओर

विज्ञापन

2. धौला कुआं फ्लाईओवर

3. झंडेवालान गोल चक्कर

विज्ञापन

4. पंचकुइयां गोल चक्कर

5. मंडी हाउस गोल चक्कर

विज्ञापन

6. डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (डब्ल्यू-पॉइंट)

7. राम चरण अग्रवाल चौक (ए-पॉइंट)

विज्ञापन

8. मिंटो रोड/दीन दयाल उपाध्याय मार्ग

9. गुरु नानक चौक

विज्ञापन

10. चेम्सफोर्ड रोड–कनॉट प्लेस बाहरी सर्किल टी-पॉइंट

11. भैरों रोड–एमजीएम (रिंग रोड) टी-पॉइंट

विज्ञापन

12. लोधी रोड फ्लाईओवर

13. नीला गुम्बद गोल चक्कर

विज्ञापन

14. मदरसा टी-पॉइंट

15. सम्राट होटल गोल चक्कर

16. सरदार पटेल मार्ग–पंचशील मार्ग क्रॉसिंग

17. भीकाजी कामा प्लेस के नीचे

18. मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे

19. रिंग रोड–सैन मार्टिन मार्ग टी-पॉइंट

20. अशोका रोड–जंतर मंतर रोड गोल चक्कर

21. विंडसर पैलेस गोल चक्कर

22. टॉलस्टॉय–जनपथ क्रॉसिंग

23. रेल भवन गोल चक्कर

24. जय सिंह रोड–संसद मार्ग क्रॉसिंग

25. कनॉट प्लेस बाहरी सर्किल–बाराखम्बा रोड टी-पॉइंट

26. गोल डाक खाना गोल चक्कर

27. पटेल चौक गोल चक्कर

28. जय सिंह रोड–अशोका रोड टी-पॉइंट

29. आरएमएल अस्पताल गोल चक्कर

30. कनॉट प्लेस बाहरी सर्किल–संसद मार्ग टी-पॉइंट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola