Man Dies On Treadmill: उत्तरी दिल्ली के रोहिणी में मंगलवार को एक जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मौत के आरोप में जिम मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक की पहचान 24 वर्षीय सक्षम प्रुथी के रूप में हुई है, जो बीटेक ग्रेजुएट था और गुरुग्राम में एक कंपनी में बतौर इंजीनियर काम करता था। सक्षम के परिवार में उसके पिता मुकेश कुमार, मां और एक छोटी बहन है। रोहिणी के सेक्टर 19 का रहने वाला सक्षम रोहिणी के सेक्टर 15 के जिमप्लेक्स फिटनेस जोन में जाता था।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में 10 साल की घरेलू नौकरानी को किया टॉर्चर, महिला पायलट और पति को भीड़ ने पीटा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट बताई गई मौत की वजह
घटना मंगलवार सुबह करीब 7.30 बजे की है जब सक्षम जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ रहा था। वर्कआउट के बाद सक्षम आराम करने के लिए बैठा और गिर पड़ा। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मौत की वजह करंट लगने की पुष्टि की और परिवार को इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने सक्षम के साथ जिम में मौजूद एक शख्स के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सक्षम अपने परिवार का इकलौता लड़का था।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
5 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
15 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
16 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
19 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
22 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
22 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
23 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
1 day agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines