Delhi Rewari Train Cancellation: रेल यात्रियों के लिए अक्टूबर का महीना कुछ परेशानी वाला हो सकता है. दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम से जुड़े कार्य के चलते इस रूट पर ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है. रेलवे के इस काम का असर दिल्ली-रेवाड़ी के अलावा आस-पास के कई रेल मार्गों पर भी पड़ेगा. इसके चलते अक्टूबर में अलग-अलग तारीखों पर कुल 23 ट्रेनों को रद्द किया जाएगा.

रेलवे की ओर से सिग्नलिंग व्यवस्था को आधुनिक बनाने का काम किया जा रहा है. ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम का मकसद ट्रेनों की आवाजाही को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है. इस तकनीक के लागू होने के बाद एक ही रेलखंड में ट्रेनों के संचालन को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकेगा और रेल परिचालन की क्षमता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी. भारतीय रेलवे में ऐसे आधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम का इस्तेमाल लगातार बढ़ाया जा रहा है.

---विज्ञापन---

दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर पड़ेगा असर

दिल्ली और रेवाड़ी के बीच रोजाना बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं. नौकरी, कारोबार और अन्य जरूरी कामों के लिए इस रेलखंड पर निर्भर रहने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन रद्द होने से वैकल्पिक परिवहन का सहारा लेना पड़ सकता है. रेवाड़ी एक महत्वपूर्ण जंक्शन है, जहां से दिल्ली के अलावा राजस्थान, हरियाणा और उत्तर भारत के कई हिस्सों के लिए रेल संपर्क उपलब्ध है.

रेलवे के अनुसार, सिग्नलिंग से जुड़े कार्य को पूरा करने के दौरान परिचालन व्यवस्था प्रभावित होगी. इसी वजह से कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने का फैसला लिया गया है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि अक्टूबर में यात्रा की योजना बनाने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें.

---विज्ञापन---

रद्द ट्रेनों की सूची (October)

तिथिट्रेन नंबरमार्ग / नामस्थिति
5 अक्टूबर14087दिल्ली - जैसलमेररद्द
6 अक्टूबर12215दिल्ली सराय - बांद्रा टर्मिनसरद्द
6 अक्टूबर12216बांद्रा - दिल्ली सराय रोहिल्लारद्द
6 अक्टूबर14088जैसलमेर - दिल्लीरद्द
6 अक्टूबर54309दिल्ली - हिसाररद्द
6 अक्टूबर15307तिलकब्रिज - सिरसारद्द
6 अक्टूबर54316हिसार - रेवाड़ीरद्द
6 अक्टूबर54315रेवाड़ी - हिसाररद्द
6 अक्टूबर20983भुज - दिल्ली सरायरद्द
7 अक्टूबर12985जयपुर - दिल्ली सरायरद्द
7 अक्टूबर12986दिल्ली सराय - जयपुररद्द
7 अक्टूबर12065अजमेर - दिल्ली सरायरद्द
7 अक्टूबर12066दिल्ली सराय - अजमेररद्द
7 अक्टूबर22452चंडीगढ़ - बांद्रा टर्मिनसरद्द
7 अक्टूबर15308सिरसा - तिलकब्रिजरद्द
7 अक्टूबर26481जोधपुर - दिल्ली कैंट (वंदे भारत)रद्द
7 अक्टूबर26482दिल्ली कैंट - जोधपुर (वंदे भारत)रद्द
7 अक्टूबर20984दिल्ली सराय - भुजरद्द
7 अक्टूबर54421दिल्ली - रेवाड़ीरद्द
7 अक्टूबर54417दिल्ली - रेवाड़ीरद्द
7 अक्टूबर74003दिल्ली - रेवाड़ीरद्द
7 अक्टूबर74002रेवाड़ी - दिल्लीरद्द
7 अक्टूबर54310हिसार - दिल्लीरद्द
8 अक्टूबर22451बांद्रा टर्मिनस - चंडीगढ़रद्द

इन ट्रेनों के बदले मार्ग

  • रेलवे के काम के चलते कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. ट्रेन नंबर 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर 6 अक्टूबर को जम्मूतवी से रवाना होकर दिल्ली-रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी के बदले मार्ग से चलेगी. इस दौरान ट्रेन का भिवानी स्टेशन पर ठहराव भी रहेगा.
  • 14321 बरेली-भुज ट्रेन 7 अक्टूबर को बरेली से चलकर दिल्ली-रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी के परिवर्तित मार्ग से जाएगी. इस ट्रेन को भी भिवानी स्टेशन पर ठहराव दिया गया है.
  • 09524 शकूरबस्ती-ओखा ट्रेन 7 अक्टूबर को शकूरबस्ती से रवाना होकर रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी के रास्ते संचालित होगी. इसके परिवर्तित मार्ग में भिवानी स्टेशन पर ट्रेन रुकेगी.
  • वहीं, 09523 ओखा-साबरमती ट्रेन 6 अक्टूबर को ओखा से चलकर नई रेवाड़ी-भिवानी-रोहतक के परिवर्तित मार्ग से जाएगी. इसमें भी भिवानी स्टेशन पर ठहराव रहेगा.
  • इसके अलावा 19403 भुज-दिल्ली और 14312 भुज-बरेली ट्रेनें 6 अक्टूबर को भुज से रवाना होकर रेवाड़ी-भिवानी-रोहतक के रास्ते संचालित होंगी. इसी दिन 09203 वेरावल-हरिद्वार ट्रेन वेरावल से चलकर रेवाड़ी-भिवानी-रोहतक-दिल्ली के परिवर्तित मार्ग से हरिद्वार जाएगी.

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद-जेवर के बीच बनने वाले हैं कई रैपिड मेट्रो के स्टेशन, देखें हर डिटेल

कुछ ट्रेनें देरी से चलेंगी

  • रूट में बदलाव के साथ कुछ ट्रेनों के निर्धारित समय में भी बदलाव किया गया है. 15715 किशनगंज-अजमेर ट्रेन 6 अक्टूबर को किशनगंज से अपने तय समय से 2 घंटे 40 मिनट की देरी से रवाना होगी.
  • इसी तरह 12916 दिल्ली-साबरमती ट्रेन 7 अक्टूबर को दिल्ली से अपने निर्धारित समय से 55 मिनट देर से चलेगी.
  • 12323 हावड़ा-बाड़मेर ट्रेन 6 अक्टूबर को हावड़ा से रवाना होने के बाद दिल्ली स्टेशन पर 15 मिनट रेगुलेट की जाएगी. यानी यहां ट्रेन को अतिरिक्त समय तक रोका जाएगा.

यात्रा से पहले जरूर देखें ट्रेन का स्टेटस

रेलवे के इस कार्य का असर केवल नियमित यात्रियों पर ही नहीं, बल्कि लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी पड़ सकता है. ट्रेन रद्द होने की स्थिति में यात्रियों को टिकट, यात्रा की तारीख और वैकल्पिक साधनों की पहले से योजना बनाने की जरूरत होगी. यात्रियों के लिए जरूरी है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के रूट और समय में हुए बदलाव की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि स्टेशन पहुंचने और आगे की यात्रा की योजना बनाने में किसी तरह की परेशानी न हो.

---विज्ञापन---