दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 21 सितंबर को 17 साल की लड़की के साथ उसके जन्मदिन पर 3 लोगों ने गैंगरेप किया. तीनों आरोपी पुलिसकर्मी बनकर आए थे. उनमें से एक ने गन पॉइंट पर दोस्त को बंधक बनाया. दूसरे ने गर्दन पर चाकू रखकर दुष्कर्म किया और तीसरे ने पहरा दिया. तीनों ने बारी-बारी लड़की से दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया. पीड़िता ने अपनी सहेली को गैंगरेप के बारे में बताया, जिसने PCR को बुलाकर घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस पीड़िता को अमर कॉलोनी पुलिस स्टेशन ले गई, जहां गैंगरेप का केस दर्ज करके जांच शुरू की गई.
पुलिस ने शिनाख्त करके आरोपी गिरफ्तार किए
अमर कॉलोनी पुलिस टीम ने पीड़िता के बयान दर्ज करके आरोपियों के नाम पता किए और तीनों को गिरफ्तार भी कर लिया. आरोपियों की पहचान आसिफ, हेमंत और महेश के रूप में हुई है और तीनों न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए हैं. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पार्क और आस-पास के इलाके में लगे 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. FSL टीम के साथ मौके पर जाकर सबूत जुटाए और आपत्तिजनक चीजें बरामद कीं. पीड़िता ने ही आरोपियों के कपड़ों और हुलिए से पुलिस को उनका सुराग दिया. साथ ही पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर वारदात वाली जगह की शिनाख्त भी कराई.
बर्थडे पर दोस्त के संग कालकाजी मंदिर गई थी
पुलिस FIR के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि 21 सितंबर को उसका जन्मदिन था और उसने अपने दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर और इस्कॉन टेंपल जाने का प्लान बनाया. वह शाम करीब 5 बजे ऑटो से घर से निकली और करीब 5:45 बजे मंदिर पहुंची. वहां दोनों करीब 7 बजे तक रुके और फिर कालकाजी मेट्रो स्टेशन से चिप्स और पानी खरीदा. वह और उसका दोस्त मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 7 से आस्था कुंज पार्क में गए, जहां वे एक बेंच पर बैठे, चिप्स खाए और इस्कॉन मंदिर जाने के लिए निकले. अभी वे पार्क में ही थे कि 30 से 35 वर्ष की उम्र में 3 व्यक्ति उनके पास आए. उनमें से एक ने उसके दोस्त को पकड़कर थप्पड़ मार दिया.
चाकू दिखाकर तीनों ने बारी-बारी दुष्कर्म किया
पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया और पूछा कि हम यहां क्यों आए हैं, जबकि इस पार्क में आना मना है. उन्होंने दोनों के मोबाइल छीन लिए और आसिफ को गन निकालने को कहा. आसिफ ने बैंगनी रंग की शर्ट पहनी थी और वह हट्टा-कट्टा था. उसने बंदूक निकाली और दोस्त की गर्दन पर तान दी. दूसरे ने चाकू निकाला और गर्दन पर लगाकर झाड़ियों में पार्क के अंधेरे वाले इलाके में ले गए. वहां पहले आसिफ ने उससे दुष्कर्म किया. आसिफ ने दूसरे आरोपी को फोन किया और उससे कहा कि हेमू नजर रखना, देखना कोई इस तरफ न आए. आसिफ के बाद हेमू और दीपू ने उसकी गर्दन पर चाकू रखकर बलात्कार किया. इसके बाद तीनों उसे उसके दोस्त को पास ले गए और मोबाइल देकर भगा दिया.
संबंधित खबरें
दिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
11 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
12 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
18 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
19 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
20 hrs agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
20 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
22 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
22 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
1 day agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines