Delhi Murder Case: दिल्ली में रविवार की रात शाहबाद डेयरी इलाके में आरोपी साहिल ने 16 साल की लड़की पर चाकू से 16 बार हमला किया था। गर्दन पर 6 और पेट पर 10 घाव मिले हैं। इसके बाद उसका सिर कुचल दिया था। यह खुलासा प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि लड़की के सिर पर किसी भारी चीज से हमला किया गया था, जिससे खोपड़ी फट गई थी। हालांकि पुलिस अभी विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
नाबालिग लड़की की जघन्य हत्या के आरोपी साहिल को दिल्ली पुलिस ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उस पहासु में मेडिकल कराया गया है।
https://twitter.com/ANI/status/1663183536499875840?s=20
हमले के वक्त तमाशबीन बने रहे लोग
पुलिस का कहना है कि आरोपी साहिल का पीड़ित लड़की के साथ संबंध था, लेकिन रविवार की रात उनका झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने कई बार वार कर उसकी हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया। जिसमें आरोपी को लड़की पर कई बार चाकू से वार करते और फिर उसके सिर पर पत्थर से वार करते देखा जा सकता है। जिस वक्त ये वारदात हुई, वहां मौके पर कई लोग थे। लेकिन किसी ने लड़की को बचाने की कोशिश नहीं की।
यह भी पढ़ें: Yasin Malik: लादेन जैसा यासीन मलिक, दिल्ली HC में SG तुषार ने रखी दलील, अदालत ने 9 अगस्त को पेशी का वारंट किया जारी
पुलिस ने मामले में शाहबाद डेयरी थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।
केजरीवाल ने राज्यपाल से कहा- अपराधियों में कोई डर नहीं
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मामले में कार्रवाई करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि एक नाबालिग लड़की को दिनदहाड़े बेरहमी से मार दिया गया। यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधियों में कोई डर नहीं है। एलजी साहब, कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है, कृपया कुछ करें। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा प्राथमिकता है।
वहीं, दिल्ली की मंत्री आतिशी ने एलजी वीके सक्सेना की भी खिंचाई की और उनसे राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था की ओर ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि इस घिनौने कृत्य को देखकर मेरी आत्मा कांप उठी। मैं दिल्ली के एलजी को याद दिलाना चाहता हूं कि संविधान ने उन्हें दिल्ली के लोगों की रक्षा करने की जिम्मेदारी दी है। लेकिन वह अपना अधिकांश समय अरविंद केजरीवाल सरकार के लिए बाधाएं खड़ी करने में लगाते हैं। मैं हाथ जोड़कर कहती हूं कि एलजी दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान दें। आज दिल्ली में महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
15 mins agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
2 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
5 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
6 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
7 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
9 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
9 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
12 hrs agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines