दिल्लीवासी ध्यान दें, आज भी शहर में बने 16 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे. सुबह साढ़े 7 बजे से अगले आदेश तक मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का आदेश DMRC ने दिया है. हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के अंदर लोगों को इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी, लेकिन मेट्रो स्टेशन में एंट्री और एग्जिट नहीं होगी. मेट्रो स्टेशन बंद करने की वजह कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन और धरना है.
आज यह 16 मेट्रो स्ट्रेशन बंद रहेंगे
1. लोक कल्याण मार्ग 2. राजीव चौक 3. पटेल चौक 4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग 5. बाराखम्बा रोड 6. सुप्रीम कोर्ट 7. सेवा तीर्थ 8. जनपथ 9. मंडी हाउस 10. केंद्रीय सचिवालय 11. ITO 12. दिल्ली गेट 13. इंद्रप्रस्थ 14. खान मार्केट 15. जोर बाग 16. शिवाजी स्टेडियम. आज दिल्लीवासी इन मेट्रो स्टेशन मेंन ही जाएं तो बेहतर होगा, क्योंकि इनके अंदर एंट्री नहीं मिलेगी और न ही कहीं से एंट्री करने के बाद इन मेट्रो स्टेशनों से एग्जिट कर पाएंगे.
कब तक बंद रहेंगे सभी 16 मेट्रो स्टेशन
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एक ट्वीट करके मेट्रो स्टेशन बंद रखने की जानकारी दी और बताया कि मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के चलते केंद्र सरकार ने संसद भवन तक आने वाले मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का फैसला किया. क्योंकि विरोध प्रदर्शन के चलते मानसून सत्र में आने वाले VVIP नेताओं की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है. उग्र विरोध प्रदर्शन के कारण कानून व्यवस्था बिगड़ गई है, इसलिए सुरक्षा के लिहाज से मेट्रो स्टेशनों को बंद करना अनिवार्य हो गया है.
20 के संसद मार्च, 21 को कांग्रेस प्रोटेस्ट
बता दें कि 20 मार्च को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर-मंतर से संसद भवन तक मार्च निकाला. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक टकराव हुआ. प्रदर्शनकारियों ने जबरन आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे. इस हिंसक टकराव के विरोध में अगले दिन कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास के सामने धरना दिया. इस दौरान भी पुलिस और कांग्रेस प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक टकराव हुआ. पुलिस को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाना पड़ा.
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
8 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
12 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
17 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
19 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines