15 साल की नाबालिग लड़की ने मेट्रो के आगे कूदकर सुसाइड करने की कोशिश की, मौत के मुंह में जाने से बची बाल-बाल
Edited By News24 हिंदी

नोएडा मेट्रो
Edited By News24 हिंदी

नोएडा मेट्रो
15 year old minor girl tried to commit suicide:दिल्ली में मेट्रो के सामने कूदकर जान देने का मामला सामने आया है, यहां पर एक 15 साल की लड़की ने दिल्ली मेट्रो की नोएडा सिटी सेंटर स्टेशन के ट्रैक पर कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। बच्ची को इसके चलते गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
नाबालिग लड़की ने नोएडा सिटी सेंटर के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर आ रही ब्लू लाइन मेट्रो ट्रैक पर अचानक छलांग लगा दी, जिसके बाद आप-पास के लोग दहशत में आए गए। बहरहाल, किसी तरह बच्ची को बचा लिया गया लेकिन उसे गंभीर चोटे आईं। इसके बाद तुरंत उसे इलाज के लिए जिले के पास के अस्पताल में ले जाया गया।
सेक्टर 39 मेट्रो स्टेशन की पुलिस के अनुसार, मेट्रो ट्रैक पर कूदकर आत्महत्या की कोशिश में नाबालिग लड़की को गंभीर चोटें आई थी, शुरुआती उपचार के लिए उसे जिले के अस्पताल भर्ती कराया गया। आगे इलाज के लिए लड़की को दिल्ली के सरकारी हॉस्पिटल सफदरजंग में रेफर कर दिया गया। जहां पर बच्ची के परिजनों की देखरेख में उसका ट्रीटमेंट किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: