करोल बाग के गफ्फार मार्केट में मोबाइल फोन के सामान की एक दुकान में भीषण आग लगने के बाद चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने दिल्ली सरकार से भाई दूज तक राजधानी के 20 भीड़भाड़ वाले बाजारों में चौबीसों घंटे दमकल की गाड़ियां तैनात करने और ऐसे हादसों से प्रभावित कारोबारियों को राहत देने के लिए 100 करोड़ रुपये का कोष बनाने की मांग की है. व्यापारियों के संगठन ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लिखे पत्र में तत्काल ‘व्यापारी अग्नि आपदा कोष’ की घोषणा करने की मांग की है. इसका उद्देश्य आग लगने की घटनाओं में दुकानें क्षतिग्रस्त होने से प्रभावित छोटे व्यापारियों को आर्थिक सहायता देना है.
गफ्फार मार्केट की दुकान में लगी आग
बृहस्पतिवार देर रात गफ्फार मार्केट की चेन वाली गली में आग लग गई थी. सीटीआई ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की 22 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. हालांकि, संकरी गलियों और भारी भीड़ के कारण दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में देरी हुई. दिवाली से महज दो दिन पहले हुई इस घटना ने त्योहारों के व्यस्ततम वक्त में भीड़भाड़ वाले व्यावसायिक इलाकों में अग्नि सुरक्षा के इंतजामों को लेकर व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है.
बढ़ता जा रहा आग लगने का खतरा!
सीटीआई के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में हर साल दिवाली के आसपास आग लगने की घटनाएं होती हैं, लेकिन ऐसी घटनाओं की जांच के आदेश दिए जाने के बावजूद व्यापारियों को तत्काल कोई सहायता नहीं मिल पाती. उन्होंने कहा, ‘इस बार हम केवल जांच नहीं चाहते. हम दो ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं.’ सीटीआई ने अपनी पहली मांग के तहत 11 नवंबर को भाई दूज तक राजधानी के 20 प्रमुख बाजारों में दमकल की गाड़ियां, पानी के टैंकर और अग्निशमन कर्मियों की टीम 24 घंटे तैनात रखने की मांग की है.
दिल्ली के किन-किन बाजारों ने की ये डिमांड
इन बाजारों में करोल बाग, गफ्फार मार्केट, सदर बाजार, कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, भागीरथ पैलेस, गांधी नगर, लाजपत नगर, सरोजिनी नगर, कमला नगर, लक्ष्मी नगर, तिलक नगर, राजौरी गार्डन, साउथ एक्सटेंशन, कनॉट प्लेस, खान मार्केट, खारी बावली, चावड़ी बाजार और नया बाजार शामिल हैं. गोयल ने कहा, ‘जिस तरह वीआईपी के आवागमन के दौरान पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाती है, उसी तरह दिवाली के आसपास बाजारों में दमकल की गाड़ियां भी तैनात होनी चाहिए. आग लगते ही उसे बुझाकर बाजारों को बचाया जा सकता है. इसके लिए दमकल की गाड़ियों के पहुंचने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा.’
संबंधित खबरें
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
52 mins ago'दिल्ली में प्रदूषण पर क्या कर रही सरकार'; SC ने केंद्र से मांगा जवाब
1 hr agoदिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, रोहिणी-पंजाबी बाग में AQI 400 के पार
4 hrs agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
6 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
18 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
19 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
1 day agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
1 day ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
1 day agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines