कुमार गौरव
New Delhi News : कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के द्वारा 2015 से चलाई जा रही प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 1.60 करोड़ से अधिक युवाओं को ट्रेनिंग दी गई। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी का कहना है कि इसका उद्देश्य देशभर के युवाओं को कौशल ट्रेनिंग प्रदान करना है। इस योजना के तहत शॉर्ट-टर्म ट्रेनिंग के माध्यम से नए कौशल सिखाने के साथ-साथ पहले से सीखे हुए कौशल को मान्यता देने के जरिए युवाओं का पुन: कौशल विकास और उन्नयन किया जा रहा है। केंद्र सरकार के अनुसार, 2015 से 31 दिसंबर 2024 तक पीएमकेवीवाई योजना के तहत कुल 1,60,33,081 उम्मीदवारों को प्रशिक्षित किया गया है।
‘स्किल इंडिया डिजिटल हब’ लॉन्च
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी का कहना है कि पीएमकेवीवाई के पहले तीन चरणों में शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग के तहत प्रशिक्षित उम्मीदवारों के प्लेसमेंट ट्रैकिंग की गई। आंकड़ों के मुताबिक, इन चरणों में STT प्रमाणित उम्मीदवारों की औसत प्लेसमेंट दर 43% रही। उन्होंने कहा कि PMKVY 4.0 को एक केंद्रीय क्षेत्र योजना के रूप में लागू किया गया है, जिसमें प्रशिक्षित उम्मीदवारों को अलग-अलग करियर के विकल्पों को चुनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस उद्देश्य को साकार करने के लिए सरकार ने ‘स्किल इंडिया डिजिटल हब’ लॉन्च किया है, जो कौशल, शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता को एक साथ जोड़ता है।
ऑन-जॉब-ट्रेनिंग (OJT) पर जोर
जयंत चौधरी का कहना है कि ऑन-जॉब-ट्रेनिंग (OJT) पर जोर दिया जा रहा है। उम्मीदवारों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के लिए On-Job-Training (OJT) को प्राथमिकता दी जा रही है। Recognition of Prior Learning (RPL) के तहत पूर्व में सीखे गए कौशल को अपडेट और मान्यता देने पर ज़ोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वित्तीय वर्षों सहित चालू वित्तीय वर्ष (31 दिसंबर 2024 तक) में PMKVY 4.0 के तहत राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 1244.52 करोड़ खर्च किए गए हैं।
सरकार का उद्देश्य और आगे की रणनीति
सरकार का लक्ष्य देश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें बेहतर रोजगार एवं उद्यमिता के अवसर प्रदान करना है। PMKVY 4.0 के माध्यम से भारत में कौशल विकास की गुणवत्ता को सुधारने, उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुसार कुशल कार्यबल तैयार करने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप पर DCP बोले-महिला स्टाफ साथ था
3 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
6 hrs ago'फुटबॉल की तरह उठाकर फेंक रहे…', CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP लीडर
7 hrs agoक्या दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए फ्री है बसों का सफर? जानिए किन्हें नहीं मिलेगा स्मार्ट कार्ड
9 hrs agoदिल्ली में आज से बंद हुआ पिंक टिकट, अब बसों में कैसे फ्री ट्रैवल कर सकेंगी महिलाएं?
11 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में यौन उत्पीड़न मामलों की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, 3 महिला पत्रकारों ने लगाए हैं आरोप
12 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
1 day agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल
1 day agoAAP को तगड़ा झटका, कांग्रेस से जुड़ीं प्रियंका कक्कड़; बताया क्यों छोड़ी आम आदमी पार्टी
1 day agoDU ने खत्म की 28 क्रेडिट की अनिवार्यता, कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines