New Delhi: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शाहबाद दो स्कूली छात्रों से कुकर्म मामले में दिल्ली पुलिस और शिक्षा विभाग को नोटिस दिया है। मालीवाल ने यह नोटिस सोमवार को जारी किया है। दिल्ली पुलिस को दिए नोटिस में मालीवाल ने मामले में हुई गिरफ्तारियों के बारे में पूछा है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग से प्रिंसिपल और शिक्षकों के खिलाफ की गई कार्रवाई का विवरण भी मांगा है।
दोनों घटनाएं चौंकाने वाली- मालीवाल
स्वाति मालीवाल ने कहा कि यह बहुत ही चौंकाने वाली घटनाएं हैं। एक ही स्कूल के छात्रों ने साथियों के साथ यौन उत्पीड़न किया। इसके साथ इस घटना के संबंध में शिक्षकों और प्रिंसिपल को चुप रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अपराध करने वालाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके साथ ही प्रिंसिपल और शिक्षकों के खिलाफ पाॅक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
यह है मामला
बता दें कि उत्तरी-बाहरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के दो नाबालिग छात्रों के साथ यौन उत्पीड़न किया गया। रोहिणी के सरकारी स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले 13 साल के लड़के के साथ स्कूल के ही अन्य छात्रों ने कुकर्म किया। पीड़ित ने अपनी आपबीती स्कूल के शिक्षकों को भी बताई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटना के कुछ दिन बाद छात्र से दूसरी बार कुकर्म करने का प्रयास किया गया। इसके बाद छात्र ने इस घटना का जिक्र परिजनों के सामने किया।
आयोग ने काउंसलिंग की रिपोर्ट मांगी
इसी प्रकार 12 साल के अन्य लड़के ने भी उसी स्कूल के अन्य छात्रों द्वारा कुकर्म करने का आरोप लगाया। पीड़ित ने जुलाई और अगस्त में दो शिक्षकों से इस घटना के बारे में बताया। लेकिन शिक्षकों ने इस घटना के बारे में किसी से बात नहीं करने के लिए कहा था। दोनों ही घटनाओं के संबंध में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग के नोटिस जारी किया है। आयोग ने दोनों ही घटनाओं के संबंध में छात्रों की काउंसलिंग और मामलों की रिपोर्टिंग के लिए विभाग द्वारा बनाए गए दिशा निर्देशों का विवरण मांगा है।
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
25 mins agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
35 mins agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
41 mins agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
1 hr agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
3 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
4 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
4 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
8 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines