हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Delhi weather update: राजधानी में आज हल्की बारिश की संभावना, पढ़ें- IMD का पूर्वानुमान

विज्ञापन

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान कुछ डिग्री बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मौसम कार्यालय ने दिन में शाम के आसपास हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, शहर में सुबह 8:30 बजे हुमिडीटी 74 प्रतिशत दर्ज की गई।

बीते दिन सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में सोमवार सुबह किन्हीं इलाकों में बारिश की सूचना मिली थी।

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने मंगलवार को दिन में बाद में हल्की बारिश के साथ आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

विज्ञापन

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 26 डिग्री सेल्सियस और 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

सीपीसीबी के आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह करीब 9:15 बजे संतोषजनक (57) श्रेणी में दर्ज किया गया।

विज्ञापन

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा माना जाता है, 51 और 100 तक संतोषजनक, 101 और 200 तक मध्यम, 201 और 300 तक खराब, 301 और 400 तक बहुत खराब और 401 और 500 तक गंभीर श्रेणी में आता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola