दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके से दिल दहलाने देनी वाली घटना सामने आई है. जहां पर 2 युवकों को सड़क पर सरेआम चाकू मारे गए. ये घटना जहांगीरपुरी के के ब्लॉक में हुई. दिनदहाड़े बीच सड़क पर 4 अज्ञात युवकों ने कुछ लड़कों पर चाकूओं से हमला बोल दिया, जिसमें 2 युवक बुरी तरह घायल हो गए. दिल्ली पुलिस के मुताबिक 2 जनवरी को करीब 2 बजकर 55 मिनट पर उन्हें इस घटना की जानकारी मिली. सूचना मिलते ही पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची.
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में समलैंगिक हत्याकांड! नशा और अफेयर के चलते अकोला में ली पार्टनर की जान
क्या है पूरा मामला?
हमले में घायल हुए दोनों युवक भी जहांगीर पुरी के ब्लॉक के ही रहने वाले हैं. पुलिस के मुताबिक हमला करने वाले 4 अज्ञात युवकों ने घायल हुए लड़कों के पास आकर किसी साहिल नामक शख्स के बारे में पूछा. जैसे ही पीड़ितों ने उन युवकों को बताया कि साहिल के ब्लॉक में रहता है तो उन्होंने अचानक उनपर चाकू से वार करना शुरू कर दिया.
हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
हमले में 18 साल के अंशु और विनम्र को काफी चोटें आईं हैं. घटना के तुरंत बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.ये पूरी घटना सड़क किनारे लगे एक सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई. फिलहाल पुलिस ने दोनों घायलों का बयान लेकर एफआईआर दर्ज कर ली. लेकिन अभी तक एक भी हमलावर गिरफ्तार नहीं हुआ है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से उनकी तलाश कर रही है और मामले की जांच में जुटी है.
ये भी पढ़ें: अफेयर-सगाई के बाद लिव-इन रिलेशन, ऐसा क्या हुआ कि लड़की ने मंगेतर की नींद में ही कर दी हत्या?
संबंधित खबरें
गुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
7 mins agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
1 hr agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
2 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
3 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
3 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
4 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
5 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
7 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
9 hrs agoममता बनर्जी को अभी भी बागियों की वापसी की उम्मीद, 15 दिन का दिया समय
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines