नई दिल्ली: बीते दिन एक खबर आई कि राजधानी दिल्ली में लोगों को अब कार में पीछे बैठकर भी सीट बेल्ट जरूर लगानी होगी। ऐसा न करने पर हजारों में जुर्माना भी लगाने की बात कही गई। वहीं, चेतावनी जारी करते ही दिल्ली ट्रैफिक के जवान एक्शन में दिखे और कई लोगों का चालान काटकर उनके हाथों में थमा दिया। बता दें कि पुलिस राजधानी में एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें लोगों से पीछे बैठकर भी बेल्ट लगाने का आग्रह किया जा रहा है।
एक हजार का लगेगा जुर्माना
इस महीने की शुरुआत में एक दुखद कार दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री की मौत हो गई थी। इसके बाद यह फैसला लिया गया है। बता दें कि मिस्त्री व उनके मित्र पीछे की सीट पर बैठे थे और सीट बेल्ट नहीं पहने हुए थे। रिपोर्ट के अनुसार, पीछे की सीट बेल्ट नहीं पहनने वालों पर ₹1,000 का जुर्माना लगाया जाएगा।
पीछे की सीट बेल्ट में भी बजे अलार्म
कार दुर्घटना के बाद, केंद्र ने पिछली सीट पर सीट बेल्ट नहीं पहनने वाले यात्रियों पर जुर्माना लगाने का फैसला किया है। सरकार कार निर्माताओं के साथ इस मामले पर भी बात कर रही है कि जैसे आगे सीट बेल्ट न लगाने पर अलार्म बजता है वैसे ही पीछे की सीटों पर भी हो।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने काटे कितने लोगों के चालान?
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अब एक के बाद एक तेजी से चालान काटना शुरू कर दिया है। पीछे बैठकर सीट बेल्ट लगाने को कहा जा रहा है। वहीं, दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, अभियान के दौरान पहले दिन 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच मोटर वाहन अधिनियम की धारा 194बी के तहत कुल 17 चालान काटे गए। अधिकारी ने कहा कि दिल्ली यातायात पुलिस सीट बेल्ट पहनने के (महत्व) के संबंध में जन जागरुकता फैलाने के लिए पहले से ही अभियान चला रही है।
उन्होंने कहा कि हम कानूनी कार्रवाई भी कर रहे हैं। पिछले हफ्ते दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर नागरिकों से तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाने और हमेशा सीट बेल्ट लगाने की अपील की थी।
पहले ट्रैफिक पुलिस भी नहीं देती थी ध्यान
विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों को खासकर जो पिछली सीट पर बैठते हैं उन्हें विदेश की तरह सीट बेल्ट पहनने के लिए शिक्षित करने की जरूरत है। हालांकि, केंद्रीय मोटर वाहन नियम (सीएमवीआर) के नियम 138 (3) के तहत पीछे की ओर सीट बेल्ट नहीं पहनने पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगता है, लेकिन ज्यादातर लोग या तो इस अनिवार्य नियम से अनजान हैं या इसे अनदेखा कर देते हैं। यहां तक कि ट्रैफिक पुलिस भी पीछे की सीट बेल्ट नहीं लगाने पर यात्रियों से शायद ही कभी जुर्माना वसूलती है।
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 min agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
6 mins agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
20 mins agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
55 mins agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
1 hr agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 hr agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
1 hr agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines