राजधानी दिल्ली में आज AI Impact Summit 2026 का तीसरा दिन है. इस बड़े कार्यक्रम को देखते हुए शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. बुधवार को शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक कई अहम सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे. इस समिट में देश और विदेश से कई बड़े अधिकारी, नीति निर्माता, टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट और उद्योग जगत से जुड़े लोग शामिल हो रहे हैं. सुरक्षा कारणों से प्रशासन और पुलिस ने ट्रैफिक को कंट्रोल करने का फैसला लिया है, ताकि वीआईपी मूवमेंट और आम लोगों की सुरक्षा दोनों सुनिश्चित की जा सकें.
किन रास्तों पर कैसा रहेगा हाल?
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि प्रतिबंध के दौरान कुछ सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी, जबकि कुछ मार्गों पर ट्रैफिक को वैकल्पिक रास्तों से डायवर्ट किया जाएगा. खास तौर पर शाम के समय इन इलाकों में ट्रैफिक ज्यादा प्रभावित हो सकता है. एडवाइजरी के मुताबिक सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रेसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, जनपथ, विंडसर प्लेस, तीस जनवरी मार्ग, पृथ्वीराज रोड, राजेश पायलट मार्ग, सुब्रह्मण्यम भारती मार्ग और मथुरा रोड (लोधी फ्लाईओवर से भैरों मार्ग तक) पर ट्रैफिक नियंत्रित रहेगा. इसके अलावा शांति पथ (सत्या मार्ग से कौटिल्य मार्ग के बीच), अफ्रीका एवेन्यू, सत्या मार्ग (यशवंत प्लेस से शांति पथ तक) और डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग पर भी ट्रैफिक जाम लग सकता है.
किन रास्तों को चुन सकते हैं?
यातायात बहाल रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कुछ वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं. इनमें सैन मार्टिन मार्ग, पंचशील मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग, कमाल अतातुर्क मार्ग, अरबिंदो मार्ग, लोधी रोड, साउथ एवेन्यू रोड, वंदेमातरम मार्ग, बारापुला रोड, रिंग रोड, तिलक मार्ग, फिरोजशाह रोड, रफी मार्ग, संसद मार्ग और के. कामराज मार्ग शामिल हैं. ट्रैफिक पुलिस ने ऑफिस से घर लौटने वाले लोगों को सलाह दी है कि वो पहले से अपनी यात्रा की प्लानिंग बना लें और जरूरत पड़ने पर मेट्रो या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें. जिन यात्रियों को एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या बस टर्मिनल जाना है, उन्हें समय से पहले निकलने की सलाह दी गई है, ताकि किसी तरह की देरी न हो.
नियम तोड़े तो कटेगा चालान
पुलिस ने साफ किया है कि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और बाकी आपातकालीन सेवाओं को ट्रैफिक प्रतिबंध से छूट दी जाएगी. हालांकि निजी वाहनों पर नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा. ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का चालान भी कट सकता है. प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील की है और कहा है कि थोड़ी सी सावधानी और ट्रैफिक नियमों का पालन करने से परेशानी से बचा जा सकता है. घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर चेक करें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें.
संबंधित खबरें
एक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
10 mins agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
10 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
11 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
12 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
13 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
13 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
14 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
15 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines