Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में चेन स्नेचर बेखौफ, पुलिस बूथ के पास महिला पत्रकार को बनाया लूट का शिकार

Simran Singh (2)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चेन स्नेचर्स का आतंक बढ़ता जा रहा है। बदमाशों ने इस बार न्यूज़ 24 में कार्यरत सिमरन सिंह को अपना शिकार बनाया है। घटना रविवार सुबह करीब 06:30 बजे की है, जब सिमरन दफ्तर जाने के लिए अपने घर से निकली थीं।

विज्ञापन

इस दौरान कश्मीरी गेट बस अड्डे के करीब ऑफिस कैब का इंतजार करते वक्त दो बदमाशों ने उनके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। सिमरन का कहना है कि दोनों लुटेरे बाइक पर आए थे और उन्होंने अपना चेहरा ढका हुआ था, इसके अलावा उन्होंने सिर पर टोपी भी पहन रखी थी।

विज्ञापन

सिमरन के मुताबिक दोनों युवकों में से एक बाइक पर ही बैठा रहा, जबकि दूसरा उतरकर उनके करीब पहुंचा और पीछे से गला दबाते हुए उनकी चेन लूट ली। बाद में दोनों बदमाश बाइक पर रफूचक्कर हो गए।

विज्ञापन

यहां चौंकाने वाली बात यह भी है कि यह वारदात कश्मीरी गेट पर स्थित एक पुलिस बूथ से कुछ ही मीटर दूर घटी। सिमरन का कहना है कि उन्होंने जानबूझकर कैब का इंतजार करने के लिए वही स्थान चुना, क्योंकि पुलिस चौकी के करीब होने की वजह से वह वहां सुरक्षित महसूस कर रही थीं। लेकिन यह घटना बताती है कि अपराधियों को दिल्ली पुलिस का कोई खौफ नहीं।

सिमरन द्वारा ऑनलाइन दर्ज करवाई गई FIR का नंबर और जांच स्थिति

विज्ञापन

सिमरन द्वारा ट्विटर पर दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए इस घटना की जानकारी शेयर करने के बाद पुलिस ने उन्हें 112 नंबर पर शिकायत दर्ज करवाने की सलाह दी। सिमरन ने इस संबंध में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ