---विज्ञापन---

प्रदेश

Delhi: शेख हसीना ने निजामुद्दीन औलिया दरगाह का किया दौरा 

नई दिल्ली: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने भारत दौरे के पहले दिन सोमवार को दिल्ली के प्रमुख तीर्थस्थल निजामुद्दीन औलिया दरगाह का दौरा किया। निजामुद्दीन दरगाह सबसे प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा निजामुद्दीन औलिया की दरगाह है और हर हफ्ते हजारों तीर्थयात्री यहां आते हैं। Bangladesh PM Sheikh Hasina visits Delhi's Nizamuddin Dargah Read […]

नई दिल्ली: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने भारत दौरे के पहले दिन सोमवार को दिल्ली के प्रमुख तीर्थस्थल निजामुद्दीन औलिया दरगाह का दौरा किया। निजामुद्दीन दरगाह सबसे प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा निजामुद्दीन औलिया की दरगाह है और हर हफ्ते हजारों तीर्थयात्री यहां आते हैं।

---विज्ञापन---

निजामुद्दीन औलिया का जन्म 1238 ईस्वी में उत्तर प्रदेश के बदुआन में सैयद अब्दुल्ला बिन अहमद अल हुसैनी बदायुनी और बीबी जुलेखा के घर हुआ था। ‘हजरत निजामुद्दीन औलिया महबूब ए इलाही दरगाह’ 1562 में बनाई गई थी और यह दिल्ली के निजामुद्दीन पश्चिम क्षेत्र में स्थित है। बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना भारत की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। सोमवार को पहले दिन उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक की। प्रधानमंत्री हसीना के पहुंचने पर सोमवार को नई दिल्ली में कपड़ा और रेल राज्य मंत्री दर्शन जरदोश ने उनका स्वागत किया।

(Tramadol)

First published on: Sep 05, 2022 08:18 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola