Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक परिवार के छह लोग अपने घर में मृत पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि कमरे में जलाए गए मॉस्किटो क्वाइल के धुएं से दम घुटने से उनकी मौत हुई है।
डीसीपी उत्तर पूर्व ने बताया कि गुरुवार रात को पीड़ित परिवार मॉस्किटो क्वाइल जलाकर सोया था और सुबह सभी मृत पाए गए। संभावना है कि मास्किटो क्वाइल से निकलने वाले कार्बन मोनोऑक्साइड को रातभर सांस के साथ अंदर लेने के कारण यह हादसा हुआ है। फिलहाल, घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 9 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मकान में परिवार के सभी सदस्य अचेत पड़े हैं। सूचना के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
अस्पताल लाए जाने के बाद डॉक्टरों ने परिवार के छह सदस्यों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद एक को छुट्टी दे दी गई और 15 साल की लड़की को इलाज के लिए भर्ती कर लिया।
एडिशनल डीसीपी संध्या स्वामी ने दी ये जानकारी
एडिशनल डीसीपी संध्या स्वामी ने बताया कि दिल्ली के शास्त्री पार्क में मॉस्किटो क्वाइल जलाने के बाद उसके धुएं में दम घुटने से एक बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई और दो लोगों की हालत गंभीर है। आगे की जांच चल रही है।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 hrs agoअलर्ट! दिल्ली में आज राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
3 hrs agoदिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
9 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
11 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
13 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
13 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
14 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
14 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
16 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines