जंतर-मंतर पर आज किसानों की महापंचायत, दिल्ली पुलिस ने नहीं दी इजाजत, राजधानी की सभी सीमाएं सील

Kisan Mahapanchayat

नई दिल्ली: संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान महापंचायत का ऐलान किया है। यह पंचायत आज सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। महापंचायत में शामिल होने के लिए अलग-अलग राज्यों से किसान दिल्ली की तरफ रवाना हो चुके हैं। किसान दिल्ली के जंतर-मंतर पर एकट्ठे होंगे।

विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) का कहना है कि यह एक दिन का कार्यक्रम होगा जो पूर्ण तौर पर शांति और अनुशासन के साथ आयोजित किया जाएगा। पंचायत के समापन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

विज्ञापन

किसान महापंचायत को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक इसमें चार से पांच हजार किसानों के जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। साथ ही ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए स्टाफ की तैनाती और डायवर्जन का प्लान भी तैयार किया है।

विज्ञापन

किसान टीकरी, सिंघू, गाजीपुर, गुरुग्राम और झज्जर समेत अन्य सीमाओं से दिल्ली आ सकते हैं। इसके चलते लोगों को बोर्डर क्षेत्रों से बजकर जाने की सलाह दी गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ