Delhi: राघव चड्ढा ने विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात का सह-प्रभारी बनाने के लिए अरविंद केजरीवाल का किया धन्यवाद
Edited By Siddharth Sharma

राघव चड्ढा
Edited By Siddharth Sharma

राघव चड्ढा
नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही आम आदमी पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को गुजरात में पार्टी का सह प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से सह प्रभारी बनाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कहा, “गुजरात में चुनाव से पहले पार्टी के आधार को मजबूत करने का यह बड़ा मौका देने के लिए मैं अपने राजनीतिक गुरु और अपने नेता अरविंद केजरीवाल का बहुत आभारी हूं।”
उन्होंने कहा, “मैं अपनी पार्टी की उम्मीदों को पूरा करने और गुजरात चुनावों में आप की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने और लगन से काम करने का संकल्प लेता हूं।”
सत्तारूढ़ भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए चड्ढा ने कहा कि गुजरात के लोग अब भाजपा से तंग आ चुके हैं, जो पिछले 27 वर्षों से राज्य पर शासन कर रहा है। दिल्ली की जनता ने भी कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत कर हमें एक मौका दिया था। उसके बाद उन्होंने कभी किसी अन्य पार्टी की ओर नहीं देखा और हर चुनाव में आप और अरविंद केजरीवाल को वोट देना जारी रखा, क्योंकि लोग आप सरकार के प्रदर्शन बेहद खुश हैं।
इसी तरह, पंजाब में भी लोगों ने कांग्रेस और अकाली-भाजपा सरकारों से किनारा कर लिया, जो कई वर्षों से राज्य पर बारी बारी से शासन कर रही थीं, लेकिन वहां कोई काम नहीं किया। फिर लोगों ने आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत दिया और अब वे भगवंत मान सरकार द्वारा दिए जा रहे सुशासन का आनंद ले रहे हैं।
आज गुजरात में भी “बदलाव” की लहर है। लोग बदलाव चाहते हैं और वे अरविंद केजरीवाल और आप को अपार प्यार दे रहे हैं। भाजपा ने गुजरात को भ्रष्टाचार, ड्रग्स और बेरोजगारी का अड्डा बना दिया है। भारी मात्रा में नशीली दवाओं की तस्करी हो रही है। गुजरात बेरोजगारी में भी अग्रणी राज्यों में से एक है। गुजरात के लोग अब दिल्ली और पंजाब में लागू किए जा रहे केजरीवाल मॉडल के शासन को आजमाना चाहते हैं और अतीत की भ्रष्ट और गैर-निष्पादित सरकारों से छुटकारा पाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की बढ़ रही लोकप्रियता ने भाजपा को बेचैन कर दिया है। इसीलिए हमें रोकने के लिए भाजपा हर साधन का इस्तेमाल कर रही है।
राघव चड्ढा को पंजाब में पार्टी की शानदार जीत के सह-वास्तुकार होने का श्रेय दिया जाता है, जब AAP ने इस साल की शुरुआत में 117 विधानसभा सीटों में से 92 जीतकर राज्य में प्रचंड बहुमत हासिल किया था।
पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा कि युवा और उत्साही नेता राघव चड्ढा युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। यही कारण है कि पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने गुजरात राज्य में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: