दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ ने करोल बाग इलाके मे चल रहे फर्जी Samsung प्रीमियम मोबाइल फोन बनाने और बेचने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 512 नकली प्रीमियम मोबाइल फोन बरामद किए हैं.
चीन से मंगवाते थे मोबाइल पार्ट्स
पुलिस के मुताबिक, आरोपी चीन से मंगवाए गए मोबाइल पार्ट्स से फोन असेंबल कर उन पर फर्जी IMEI नंबर और मेड इन वियतनाम के नकली स्टिकर लगाकर इन्हें असली Samsung फोन बताकर बाजार में बेच रहे थे. 13 और 14 दिसंबर की रात दिल्ली पुलिस की टीम ने करोल बाग के बीडनपुरा में मौजूद दुकान पर छापेमारी की, इस दौरान आरोपी मोबाइल असेंबल करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए. पुलिस को 124 मदरबोर्ड, 138 बैटरियां, 459 फर्जी IMEI स्टिकर और बड़ी मात्रा में मोबाइल एक्सेसरीज और टूल्स बरामद हुए.
ये भी पढ़ें: AIR India-VISTARA में नौकरी… फर्जी एयरलाइंस जॉब रैकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना
पुलिस ने 13 दिसंबर 2025 को एक गुप्त सूचना के आधार पर एक्शन लिया था. पुलिस को सूचना मिली कि बीडनपुरा की एक दुकान में चोरी के मोबाइल खरीदने के साथ-साथ चीन से आए पुर्जों से नए जैसे दिखने वाले प्रीमियम मोबाइल तैयार किए जा रहे हैं. इनमें पुराने मदरबोर्ड लगाए जाते थे, नकली IMEI चिपकाए जाते थे और इन्हें नया ओरिजनल मोबाइल बताकर बाजार में बेचा जाता था. मामले की गंभीरता को लेते हुए इंस्पेक्टर रोहित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए गिरोह का पर्दाफाश किया
35000-40000 में बेचते थे मोबाइल
गिरफ्तार आरोपियों में से 36 साल के हाकिम को रैकेट का मास्टरमाइंड बताया गया है. आरोपी नकली प्रीमियम फोन ₹35,000 से ₹40,000 में बेचकर लोगों को ठग रहे थे. दिल्ली पुलिस चारों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच कर रही है. पुलिस सप्लाई चेन और खरीदारों की पहचान में जुटी है.
ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में मिली ‘मौत’ की फैक्ट्री, लोनी में नकली दवाओं के रैकेट का भंडाफोड़, मालिक समेत 2 गिरफ्तार
संबंधित खबरें
CEC के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद दिए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
10 mins agoमहाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल
20 mins agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
30 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
52 mins agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
1 hr agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
8 hrs agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
9 hrs agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
10 hrs agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
12 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को माफ नहीं करेगी जनता', ममता बनर्जी का बड़ा हमला, CEC को बताया 'वैनिश कुमार'
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines