नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार पीरागढ़ी चौक को जाममुक्त करने की तैयारियां कर रही है| पीडब्ल्यूडी ने इसका पूरा खाका तैयार कर लिया है। इस बाबत बुधवार को उपमुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने पीरागढ़ी चौक का ऑन-साईट निरीक्षण किया व अधिकारियों के साथ प्लान की समीक्षा की। सरकार द्वारा इस जंक्शन को जाममुक्त बनाने के लिए पीरागढ़ी चौक पर नांगलोई से मंगोलपुरी, मंगोलपुरी से पंजाबी बाग व पंजाबी बाग से विकास पुरी की ओर जाने वाली सड़क पर स्लिप लेन का निर्माण करना, रिंग रोड के साथ मंगोलपुरी की ओर जाने वाले आरओबी का चौड़ीकरण करना, लक्ष्मी नारायण मंदिर रोड पर फ्लाईओवर का निर्माण करना, चौधरी बलबीर सिंह मार्ग पर राइट टर्निंग ट्रैफिक के लिए अंडरपास यू-टर्न का निर्माण करना व पीरागढ़ी चौक के पास रोहतक रोड के दोनों ओर 2 फुटओवर ब्रिज का निर्माण करना शामिल है|
इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि पीरागढ़ी चौक का यह जंक्शन कई महत्वपूर्ण सड़कों को जोड़ने का काम करता है और सड़कों पर वाहनों के लोड के बढ़ने के साथ यहां ट्रैफिक की समस्या भी उत्पन्न होती है ऐसे में सरकार इस जंक्शन को जाममुक्त करने के लिए यहां कई डेवलपमेंट करवाएगी। उन्होंने कहा कि इस जंक्शन को जाममुक्त बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा डिज़ाइन किए गए सभी प्रोजेक्ट्स 1.5 साल के भीतर पूरा हो जाएगा| इससे यहां यातायात सुगम होगा व रोजाना हजारों वाहनों को यहां लगने वाले ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी| उन्होंने अधिकारियों को इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए|
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्त्व में दिल्ली सरकार दिल्ली की सभी सड़कों को बेहतर बनाने और यात्रियों को सड़कों पर चलने का शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में इस जंक्शन तथा इसके आसपास आवागमन को बेहतर बनाने की दिशा में यह प्रोजेक्ट मील का पत्थर साबित होंगे| उन्होंने कहा कि यह जंक्शन दिल्ली और हरियाणा के बीच एक प्रमुख संपर्क बिंदु है और पिछले कुछ वर्षों में सड़क पर भार बढ़ा है। यह परियोजना लाखों यात्रियों को पीक आवर्स के दौरान पीरागढ़ी जंक्शन पर यातायात की समस्या से निजात दिलाने में मदद करेगी।
बता दें कि पीरागढ़ी चौक व खास तौर पर पीरागढ़ी जंक्शन पर भारी यातायात, आवाजाही और भीड़भाड़ होती है| इंडस्ट्रियल एरिया के कारण यहां वाहनों का बहुत लोड होता है साथ ही यहां पैदल चलने वालो की भी बड़ी संख्या में आवाजाही होती है| यहां NH-10 ISBT, कश्मीरी गेट, बहादुरगढ़ और रोहतक रोड के लिए एक कनेक्टिंग हाईवे है, जिसके कारण पूरे खंड में भारी यातायात और भीड़भाड़ होती है| इसे ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा इस पूरे जंक्शन को अगले 1.5 साल में जाममुक्त बनाने के लिए कई प्रोजेक्ट्स पर काम करेगी|
क्या है पीरागढ़ी चौक को जाममुक्त बनाने का केजरीवाल सरकार का प्लान
1. पीरागढ़ी चौक जंक्शन का सुधार
– नांगलोई से मंगोलपुरी तक यातायात के सुचारू आवागमन के लिए 1-लेन के लेफ्ट टर्न लेन का निर्माण
-मंगोलपुरी से पंजाबी बाग तक दक्षिण की ओर बाएं मुड़ने के लिए 2-लेन के स्लिप रोड का निर्माण
-पंजाबी बाग से विकास पुरी तक वेस्टबाउंड लेफ्ट टर्न के लिए 2-लेन के स्लिप रोड का निर्माण
2. रिंग रोड के साथ मंगोलपुरी की ओर जाने वाले आरओबी का चौड़ीकरण
वर्तमान में रिंग रोड के साथ मंगोलपुरी की ओर जाने वाले आरओबी पर एक हिस्से में सड़क लगभग 400-500 मीटर की दुरी तक कम चौड़ी है जिससे उस स्थान पर ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न होती है ऐसे में यहां मौजूदा आरओबी के दोनों ओर 500 मीटर तक 3-3 लेन बढ़ाते हुए इसका चौड़ीकरण किया जाएगा| इससे ट्रैफिक में कमी आएगी|
3. लक्ष्मी नारायण मंदिर रोड पर फ्लाईओवर का निर्माण
उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन के पास लक्ष्मी नारायण मंदिर रोड पर मेट्रो लाइन के दोनों ओर 3-3 लेन के 600 मीटर लम्बे फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा| इसके कैरिज-वे की कुल चौड़ाई 20 मीटर होगी| इस फ्लाईओवर के साथ मौजूदा रोड से ट्रैफिक का लोड घटेगा और आवागमन सुगम होगा|
4. चौधरी बलबीर सिंह मार्ग पर राइट टर्निंग ट्रैफिक के लिए अंडरपास यू-टर्न
रोड की सिग्नल फ्री बनाने के लिए यहां 6.6 मीटर चौड़ा 2 लेन का अंडरपास यू-टर्न बनाया जाएगा| सिग्नल फ्री होने से सड़क पर ट्रैफिक कम होगा और वाहनों के आवाजाही में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी|
5. पीरागढ़ी चौक के पास रोहतक रोड के दोनों ओर 2 फुटओवर ब्रिज का निर्माण
पैदल यात्रियों के सुगम आवागमन व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पीडब्ल्यूडी द्वारा पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन के पास तथा रिंग रोड से नीचे उतरते हुए पंजाबी बाग़ की ओर जा रहे रोड पर फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा|
संबंधित खबरें
फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के पूर्व अफसर की हत्या, बल्लभगढ़ से आरोपी पकड़ा
22 mins agoचुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
2 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
2 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
4 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
5 hrs agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
6 hrs agoछुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
6 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
6 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
6 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines