हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

आंध्र प्रदेश के बाद दिल्ली के स्कूल में छात्र की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

विज्ञापन
छात्र की मौत

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के रोहिणी स्थित स्कूल से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने हर तरफ हड़कंप मचा गया है। दरअसल क्लास में बैठा बच्चा अचानक बेहोश हो गया। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इस मामले के सामने आने के बाद किसी को भी समझ नहीं आ रहा है कि आखिर बच्चे की मौत कैसे हुई है। वहीं इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दूसरी कक्षा में पढ़ने वाला था छात्र

दरअसल ये घटना दिल्ली के रोहिणी इलाके में मौजूद एक सरकारी स्कूल की है। जहां पर दूसरी कक्षा की क्लास चल रही थी। इसमें कई छात्र मौजूद थे। कक्षा के दौरान अचानक एक छात्र बेहोश होकर गिर गया, जिसके बाद हर तरफ हड़कंप मचा गया। छात्र को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बच्चे के पिता ने बताया कि सुबह उनका बेटा ठीक ठाक स्कूल पढ़ने गया था और घर से खाना भी लाया। करीब 12 बजे उन्हें स्कूल से खबर मिली बच्चे की हालत खराब है, जब वह पहुंचे तो उन्हें अपने बेटे की मौत की खबर मिली। जानकारी के बाद पुलिस बल भी मौके पर पहुंची, और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर संजय गांधी अस्पताल भेजा। पुलिस द्वारा फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगी।

आंध्रप्रदेश में भी हुई थी संदिग्थ परिस्थितियों में मौत

बता दें कि भारत में ये पहला मामला नहीं है जब किसी छात्र की बेहोश होकर अचानक मौत हो गई हो। अभी हाल ही में आंध्रप्रदेश के नेल्लोर शहर में एक 7वीं कक्षा की छात्रा सवाल का जवाब देने के लिए खड़ी हुई थी, लेकिन थोड़ी देर बाद ही वह बेहोश हो गई, जिसके बाद उसे भी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें