---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Delhi News: सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर सुनवाई 15 सितंबर तक टली

नई दिल्ली: दिल्ली की एक विशेष अदालत ने कथित धनशोधन मामले में गिरफ्तार स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर सुनवाई 15 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी। वरिष्ठ आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन के मामले में सांसदों, विधायकों के मामले की विशेष सीबीआई न्यायाधीश पक्षकारों को सुनने के बाद जमानत याचिका […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: दिल्ली की एक विशेष अदालत ने कथित धनशोधन मामले में गिरफ्तार स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर सुनवाई 15 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी। वरिष्ठ आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन के मामले में सांसदों, विधायकों के मामले की विशेष सीबीआई न्यायाधीश पक्षकारों को सुनने के बाद जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 15 सितंबर तक के लिए टाल दी।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री पत्नी व आठ अन्य को आरोपी बनाया है। आरोपियों के खिलाफ अदालत में धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोपपत्र दायर किया गया है। इससे पहले सुनवाई पर अदालत ने इस आरोपपत्र का संज्ञान लेने के बाद कहा था कि उनके (सत्येंद्र जैन) के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। अदालत ने जैन की पत्नी पूनम जैन तथा दो अन्य अजीत प्रसाद जैन और सुनील कुमार जैन को धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत दर्ज एक मामले में जमानत दे दी थी।

---विज्ञापन---

गौरतलब है कि पिछली सुनवाई में ईडी ने सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि वो अपनी पहुंच का इस्तेमाल कर साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं। उन्हें जमानत नहीं दी जानी चाहिए। इससे पहले सुनवाई के दौरान चार्जशीट पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ईडी को फटकार भी लगाई थी। कोर्ट ने कहा था कि ईडी जिन तीन कंपनियों का नाम ले रही उस कंपनी के सत्येंद्र जैन डायरेक्टर ही नहीं हैं तो आपने उन्हें आरोपित कैसे बनाया।

First published on: Sep 13, 2022 04:23 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola