Delhi News: राजधानी में 12 साल के लड़के से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित से चार युवकों ने इस हैवानियत को अंजाम दिया। इतना ही नहीं विरोध करने पर उसकी लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। गंभीर हालत में लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थित बनी हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
28 सितंबर तक मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी
इस बारे में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा दिल्ली में लड़की तो क्या लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं। एक 12 साल के लड़के के साथ 4 लोगों ने बुरी तरह से रेप किया और डंडों से पीटकर अधमरी हालत में छोड़कर चले गए। हमारी टीम ने मामले में FIR दर्ज करवाई। 1 आरोपी गिरफ़्तार, 3 अब भी फ़रार, दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं। अध्यक्षा ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर 28 सितंबर तक मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
साक्ष्य जुटाए जा रहें
पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ कर फरार तीनों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द भी तीनों अन्य भी गिरफ्त में होंगे। इसके अलावा चारों का आपस में क्यों संबध है। वह पीड़ित को कैसे जानते थे यह जांच का विषय है। पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों का पुराना रिाकॉर्ड भी देखा जा रहा है। मामले में घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहें हैं।
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
2 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
3 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
4 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
5 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
6 hrs agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
6 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
7 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines