---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Delhi News: 12 साल के लड़के से चार युवकों ने किया दुष्कर्म

Delhi News: राजधानी में 12 साल के लड़के से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित से चार युवकों ने इस हैवानियत को अंजाम दिया। इतना ही नहीं विरोध करने पर उसकी लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। गंभीर हालत में लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थित बनी […]

---विज्ञापन---

Delhi News: राजधानी में 12 साल के लड़के से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित से चार युवकों ने इस हैवानियत को अंजाम दिया। इतना ही नहीं विरोध करने पर उसकी लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। गंभीर हालत में लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थित बनी हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

---विज्ञापन---

28 सितंबर तक मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी 

इस बारे में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा दिल्ली में लड़की तो क्या लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं। एक 12 साल के लड़के के साथ 4 लोगों ने बुरी तरह से रेप किया और डंडों से पीटकर अधमरी हालत में छोड़कर चले गए। हमारी टीम ने मामले में FIR दर्ज करवाई। 1 आरोपी गिरफ़्तार, 3 अब भी फ़रार, दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं। अध्यक्षा ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर 28 सितंबर तक मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

 

---विज्ञापन---

साक्ष्य जुटाए जा रहें

पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ कर फरार तीनों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द भी तीनों अन्य भी गिरफ्त में होंगे। इसके अलावा चारों का आपस में क्यों संबध है। वह पीड़ित को कैसे जानते थे यह जांच का विषय है। पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों का पुराना रिाकॉर्ड भी देखा जा रहा है। मामले में घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहें हैं।

---विज्ञापन---

 

First published on: Sep 25, 2022 04:31 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola