उत्तर भारत में इस समय सर्दी ने कहर बरपा रखा है और दिल्ली-एनसीआर की गलियों से लेकर हाइवे किनारे तक ठिठुरन साफ महसूस की जा सकती है. तेज ठंडी हवा और गिरते पारे के बीच खुले आसमान के नीचे रात गुजारने वाले लोगों के लिए हालात सबसे ज्यादा मुश्किल हो गए हैं. सड़कों, फुटपाथों और खाली पड़े प्लॉटों पर जगह-जगह लोग लकड़ियों को जलाकर अलाव तैयार कर रहे हैं, ताकि रात भर किसी तरह शरीर को गर्म रखा जा सके.
नोएडा में रैन बसेरों का इंतजाम
नोएडा में प्रशासन की ओर से रैन बसेरों में इंतजाम किए गए हैं, जहां कड़ाके की ठंड के बीच कई लोग सुरक्षित छत के नीचे सोने की कोशिश कर रहे हैं. ये अस्थायी शेल्टर उन लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहे हैं, जिनके पास न तो पक्के घर हैं और न ही महंगे किराए पर कमरा लेने की क्षमता. गर्म कंबल, बिछावन और चार दीवारी के अंदर कटती रातें बाहर अलाव के सहारे बैठने वालों की हालत से बिल्कुल अलग तस्वीर पेश करती हैं.
यह भी पढ़ें: क्या दिल्ली विधानसभा में है ‘फांसी घर’? पूर्व CM केजरीवाल के इस दावे का सच आया सामने
दिल्ली में भी ठंड ने ढाया कहर
वहीं दिल्ली के पांडव नगर स्थित रैन बसेरे में कहानी कुछ और ही है, यहां कई ऐसे लोग मिले जो महज एक-दो रात नहीं, बल्कि महीनों से इसी जगह को अपना ठिकाना बनाए हुए हैं. किसी के लिए यह रोजगार की तलाश में आए लोगों का आशियाना है, तो किसी के लिए मजबूरी. रैन बसेरे में रहने वाले एक व्यक्ति ने ठंड की मार और अपनी बेबसी बयां करते हुए कहा, ‘ठंड बहुत ज़्यादा है, बाहर रहना मुश्किल है. यहीं रहकर किसी तरह जिंदगी चल रही है.’
एक तरफ खुले आसमान के नीचे अलाव के सहारे ठिठुरती रातें हैं, तो दूसरी तरफ रैन बसेरे, जहां सीमित संसाधनों के बावजूद लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं.
संबंधित खबरें
पटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
1 hr ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
2 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
2 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
2 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
3 hrs ago20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
10 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
10 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
10 hrs agoपश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
11 hrs agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines