रीवा सिंह
Delhi Cab Driver: अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो कभी न कभी तो कैब बुक की ही होगी। आज हम ओला, उबर या रैपिडो की नहीं बल्कि एक ऐसी कैब और उसके ड्राइवर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस कैब की खासियत जानकर आप भी एकबार उससे सफर करना चाहेंगे। इस कैब में वाई-फाई के साथ-साथ स्नैक्स और जूस भी मिलते हैं। इतना ही नहीं कैब में बैठने से पहले स्वागत भी किया जाता है। इस कैब के ड्राइवर का नाम है अब्दुल कादिर है। उनकी कैब से जो भी ट्रैवेल करता है वह उसके लिए यादगार बन जाता है। उनकी कैब में बिस्किट, मास्क, डस्टबिन और छाता भी मिल जाएगा।
अब्दुल कादिर की कैब में आपको पानी की बोतल, फ्रूटी की बोतल, कोल्ड ड्रिंक की एक कैन, कैंडीज, नमकीन का एक पैकेट और कुकीज़ भी मिलेगी। अगर आप किसी इंटरव्यू में या दफ्तर जा रहे हैं और जूते पॉलिश नहीं कर पाए तो इस कैब में आपको इसकी भी सुविधा मिलती है। यहां तक कि अपने लुक को निखारने के लिए भी कई तरह के सामान मिल जाएंगे। सबसे खास बात यह है कि इसके लिए कोई पैसा नहीं लगता है, सबकुछ मुफ्त है।
ये भी पढ़ें-SSC Recruitment 2024: 10वीं पास के लिए निकलीं 26 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां, यहां जानिए पूरी डिटेल
देखें-सोशल मीडिया पर वायरल टीचर की स्टोरी
क्यों की इसकी शुरुआत
48 साल के अब्दुल कादिर अपनी सवारियों का खास ध्यान रखते हैं। इस वजह से वापस जाते समय सभी लोग उन्हें मुस्कुराकर धन्यवाद कहते हैं। अब्दुल ने इसकी शुरुआत तब की जब एकबार छात्र उनकी कैब से इंटरव्यू देने जा रहा था, लेकिन वह अपना कोई सामान भूल गया था। इस वजह से उन्हें कई जगह अपनी कैब रोकनी पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने कैब में सभी फैसिलिटी देने का फैसला किया। हालांकि इसके लिए उन्हें अपनी जेब से पैसे खर्च करने पड़ते हैं। उनके दोस्त ऐसा करने से मना करते हैं।
सफर होगा शानदार
अब्दुल कादिर के कई साथी कैब ड्राइवर उन्हें अपने पैसे खर्च करके ऐसा करने से मना करते हैं, फिर भी वे यात्रियों को अच्छा अनुभव देने के लिए ऐसा करते हैं। अब्दुल बताते हैं कि जब यात्री उनकी कैब के अंदर बैठते हैं तो ये सभी चीजें देखकर हैरान रह जाते हैं। उन्होंने आजतक कोई यात्रा रद्द नहीं की है। अब्दुल की कैब से यात्रा करने पर सफर शानदार हो जाता है। कैब में एक नोटिस बोर्ड भी लगा है, जिसपर सभी सुविधाएं मुफ्त में मिलने की बात कही गई है।
ये भी पढ़ें-Canada: ‘बिना जांच के ही भारत को ठहरा दिया दोषी’, भारतीय राजदूत ने कनाडा को दिया करारा जवाब
संबंधित खबरें
दिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
3 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
4 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
6 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
7 hrs agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
7 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
8 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
9 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
9 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
9 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines