Delhi Metro Woman Passenger shared Bad Touch Incident On Social Media: दिल्ली मेट्रो अक्सर रील्स को लेकर सुखिर्यों में रहती हैँ इस बीच मेट्रो में एक महिला यात्री से छेड़खानी का मामला सामने आया है। यहां एक भरी मेट्रो में एक शख्स ने महिला को छूने की कोशिश की। इतना ही नहीं उस शख्स ने महिला का पीछा भी किया। महिला ने इस घटना के बारे में अधिकारियों को बताया। तो उन्होंने आश्वासन दिया कि अगली बार ऐसा होने पर उन्हें बताया जाए। उसके बाद वे कार्रवाई करेंगे।
महिला ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
महिला ने इस घटना को डेल्ही सबरेडिट नाम के ऐप साझा किया। महिला ने बताया कि एक शख्स जो रोजाना राजौरी गार्डन से नोएडा सेक्टर 16 तक ब्लू लाइन में यात्रा करता है। उसने मेरे साथ 2 बार गलत व्यवहार किया लेकिन तीसरी बार जब ऐसा करने लगा तो उसने रिकाॅर्डिंग शुरू कर दी। चौथी बार भी उसका मुझसे सामना हुआ और इस बार वह मेरे पास बैठ गया और मुझे छूने की कोशिश करने लगा। महिला ने बताया कि जब वह मेरे पास वाली सीट पर बैठा तो उसने मुझे कोहनी से कमर को टच कराया। उसकी दरिंदगी यहीं खत्म नहीं हुई वह मेट्रो स्टेशन पर भी उसका पीछा करता रहा। हालांकि भीड़ अधिक होने के कारण वह मुझे देख नहीं पाया। उसकी आंखे मुझे ही ढूंढ रही थी।
चौथी बार उलझ गई महिला
महिला ने बताया कि जब वह मुझे ढूंढ रहा था तो मैं उसके सामने जाकर खड़ी हो गई। जब मैंने उसके गलत व्यवहार के बारे में बताया तो उसने कहा कि वह गलतफहमी की शिकार है। इतना ही उसने मुझे उपद्रवी तक बता दिया। मैंने उससे पूछा कि उसकी क्या समस्या है? उसने लोगों के सामने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया कि वह उसे गलत तरीके से छूना चाहता था। इसके बाद वहां खड़े लोगों ने उससे सीट बदलने को कहा। इसके बाद वह उठकर कहीं ओर जाकर बैठ गया।
पोस्ट के बाद यूजर ने किए कमेंट
मामले में महिला ने मेट्रो के अधिकारियों को जब इस घटना के बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में उसके साथ ऐसा होता है तो वे कार्रवाई करेंगे। उधर महिला के पोस्ट पर यूजर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने बताया कि आप अपने किसी पुरूष मित्र के साथ यात्रा करने की कोशिश करें। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि अगर आप अपने परिवार के साथ रहते हैं तो अपने किसी सदस्य को इस बारे में बताएं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के चलते कई रूट डायवर्ट, पढ़ें एडवाइजरी
1 hr agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
1 hr agoCEC विवाद के बीच दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, विपक्ष के मार्च से पहले कड़ा पहरा
2 hrs agoप्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
9 hrs agoममता बनर्जी के मेडिकल रिकॉर्ड को लेकर उनके वकील ने नोटिस भेजकर उठाए सवाल
10 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
10 hrs agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
11 hrs agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
12 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
14 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines