नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही मनीष सिसोदिया के देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। लुकआउट सर्कुलर जारी होने के बाद मनीष सिसोदिया भड़क गए हैं।
उन्होंने ट्वीट कर लुकआउट नोटिस पर नाराजगी का इजहार किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि ‘आपकी सारी रेड फैल हो गयी, कुछ नहीं मिला, एक पैसे की हेरा फेरी नहीं मिली, अब आपने लुकआउट सर्कुलर जारी किया है कि सिसोदिया मिल नहीं रहा। ये क्या नौटंकी है मोदी जी? मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूं, बताइए कहां आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?’
इससे पहले मनीष सिसोदिया ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा था कि CBI छापों के बारे में मोदी जी के इस बयान को ज़रूर सुने। अगर नहीं सुना तो आप एक बहुत बड़े सच को जानने से वंचित रह जाएंगे।
वहीं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि ‘लाखों करोड़ के लुटेरों, हत्यारों और आतंकवादियों को लुक आउट नोटिस नहीं जारी हो पा रहा। लेकिन दुनिया के सबसे अच्छे शिक्षा मंत्री, शिक्षा क्रांति के नायक मनीष सिसोदिया को लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। ये नौटंकी क्यों मोदी जी? मनीष सिसोदिया घर पर हैं चले जाओ मिल जाएंगे।’
आपके बता दें कि कथित आबकारी घोटाले मामले में मनीष सिसोदिया समेत कुल 13 लोगों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर किया है। ताकि कोई देश छोड़कर ना जा पाए। इससे पहले 20 अगस्त को सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के घर पर छापेमारी की थी। ये छापेमारी 14 घंटे तक चली थी।
संबंधित खबरें
दिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
3 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
3 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
6 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
6 hrs agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
7 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
8 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
8 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
8 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
9 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines