हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi Malviya Nagar Fire: दिल्ली के मालवीय नगर रेस्टोरेंट में कैसे भड़की आग? चश्मदीद ने बताई आंखों देखी

Lemon Green Restaurant Fire Delhi: दिल्ली के मालवीय नगर में ‘लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट’ में सुबह-सुबह आग लगने से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है. रेस्टोरेंट के शेफ ने बताया कि रेस्टोरेंट में कैसे भड़की आग? इलेक्ट्रिक स्टोव जलाते ही कैसे अचानक लपटें उठ गईं. पुलिस और दमकल विभाग शॉर्ट सर्किट और अन्य तकनीकी कारणों की बारीकी से जांच कर रहे हैं.

विज्ञापन

Lemon Green Restaurant Fire Delhi: दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर के ‘लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट’ में बुधवार सुबह जो भयानक अग्निकांड हुआ, उसने पूरी राजधानी को दहला कर रख दिया है. अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है. इस हादसे के बाद हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर सुबह-सुबह इस मशहूर रेस्टोरेंट में इतनी भीषण आग कैसे लग गई? इस बीच घटना के वक्त मौके पर मौजूद रेस्टोरेंट के शेफ ने आंखों देखा हाल बयां किया है, जिससे शुरुआती वजहों का संकेत मिलता है.

शेफ ने बताया- कैसे शुरू हुई आग?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेस्टोरेंट में काम करने वाले शेफ केसर सिंह ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे जब वह किचन में काम कर रहे थे, तब उन्होंने रोज़ की तरह इलेक्ट्रिक स्टोव जलाने की कोशिश की. शेफ के मुताबिक, जैसे ही उन्होंने स्टोव ऑन किया, अचानक वहां एक जोरदार चिंगारी के साथ भयंकर आग भड़क उठी. लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला. उन्होंने तुरंत अपने साथी को आवाज लगाई और किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया.

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच में जुटी टीमें

हालांकि, दिल्ली पुलिस और दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के सटीक और पुख्ता कारणों का पता पूरी जांच के बाद ही चल पाएगा. शुरुआती तौर पर इसे इलेक्ट्रिक स्टोव या बिजली के बोर्ड में हुए शॉर्ट सर्किट से जोड़कर देखा जा रहा है.

विज्ञापन

दक्षिण जिले के एसडीएम (SDM) जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की सेल को एक्टिव कर दिया गया था. पुलिस और फोरेंसिक टीमें अब इस बात की बारीकी से पड़ताल कर रही हैं कि क्या रेस्टोरेंट में वायरिंग पुरानी थी या ओवरलोडिंग की वजह से यह हादसा हुआ. इसके साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि रेस्टोरेंट के पास फायर एनओसी (NOC) थी या नहीं और सुरक्षा मानकों में कोई लापरवाही तो नहीं बरती गई.

undefined
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola