अमित पांडेय, नई दिल्ली: दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने दिल्ली में छठ पूजा आयोजन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में बुराड़ी के विधायक संजीव झा, डिविजनल कमिश्नर और दिल्ली के सभी जिलाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान राजस्व मंत्री ने विभाग को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिल्ली में छठ पूजा समारोह के सभी 1100 स्थलों पर सुचारू प्रबंधन और आयोजन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
दिल्ली में छठ पूजा प्रबंधन और सुरक्षित आयोजन के लिए राजस्व विभाग नोडल विभाग है। राजस्व विभाग सभी 1100 पूजा स्थलों पर टेंट, कुर्सी, टेबल लाइटिंग, साउंड सिस्टम, सीसीटीवी, एलईडी स्क्रीन, पावर बैकअप आदि जैसी ज़रूरतों को पूरा करेगा।
इसके अलावा राजस्व विभाग दिल्ली सरकार के अन्य विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक ज़रूरतों को पूरा करेगा। राजस्व विभाग, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग (I&FC) और दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के साथ समन्वय करके स्वच्छ पानी की व्यवस्था करेगा वहीं स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय करके प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं और एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।
मोबाइल शौचालय वैन (एमटीवी) के लिए डूसिब (DUSIB) और सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस और सिविल डिफेंस वालंटियर्स, यातायात प्रबंधन के लिए यातायात पुलिस और साफ़-सफाई के लिए एमसीडी / एनडीएमसी जैसी एजेंसियों के साथ समन्वय किया जायेगा ।
केजरीवाल सरकार इस वर्ष छठ पूजा 1100 स्थलों पर आयोजित कर रही है। 2014 में यह संख्या 69 थी। इस वर्ष बजट भी बढ़ा दिया गया है जो की 2014 में 2.5 करोड़ से 10 गुना बढ़ाकर इस साल लगभग 25 करोड़ कर दिया गया है।
दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने एक बयान में कहा, “मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में, हम दिल्ली में छठ पूजा का भव्य उत्सव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस वर्ष छठ पूजा का आयोजन अभूतपूर्व होगा। हम पूरी दिल्ली में छठ पूजा के सुरक्षित तरीके से सुचारू आयोजन सुनिश्चित करने के लिए उचित व्यवस्था के साथ तैयार हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “छठ पूजा की लोकप्रियता पूरी दुनिया में, विशेष रूप से दिल्ली में काफी बढ़ी है। केजरीवाल सरकार सभी श्रद्धालुओं के लिए उत्तम प्रबंध करेगी जिससे छठ व्रतियों को कोई कठिनाई न हो। पिछले सात वर्षों में, हमने छठ पूजा स्थलों की संख्या 15 गुना बढ़ाकर 2014 में 69 से इस वर्ष 1100 और बजट 10 गुना बढ़ाकर 2014 में 2.5 करोड़ से इस वर्ष लगभग 25 करोड़ किया है। यह सब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के छठ पूजा के प्रति असीम श्रद्धा और प्रतिबद्धता के कारण संभव हुआ है। “
संबंधित खबरें
राजस्थान के झुंझुनू में दर्दनाक हादसा, 11000 वोल्ट की बिजली से 8 मजदूरों की मौत; बना रहे थे सड़क
9 mins agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
24 mins agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
43 mins agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 hr agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
1 hr agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 hr agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 hr agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
3 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
3 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines