Krishna Nagar: पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया है. कोई किस हद तक लालची हो सकता है, उसका प्रमाण हाल ही में सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है. मामला एक मृत मरीज के शरीर से चोरी हुए ज्वेलरी का है, जिसका अब सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पांडव नगर के निवासी शिकायतकर्ता नवीन कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी मां को 11 नवंबर को इमरजेंसी हालात में कृष्णा नगर स्थित गोयल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.
उन्होंने आगे बताया कि डॉक्टरों ने मरीज की गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें किसी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की सलाह दी. इस बीच परिजन एंबुलेंस की व्यवस्था करने बाहर चले गए. जब वे वापस लौटे तो देखा कि मरीज के कानों के टॉप्स और चेन गायब हैं. परिजनों ने तुरंत अस्पताल प्रशासन को इसकी सूचना दी. शुरुआती जांच में सामने आया कि हॉस्पिटल का एक सफाईकर्मी ज्वेलरी चोरी करने में शामिल था.
बाद में अस्पताल प्रशासन की मदद से आरोपी से कानों के टॉप्स बरामद कर लिए गए और उन्हें शिकायतकर्ता को सौंप दिया गया, लेकिन सोने की चेन अब तक बरामद नहीं हो पाई है. इस घटना को लेकर कृष्णा नगर थाने में एफआईआर नंबर 627/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने कहा है कि चोरी से जुड़ी पूरी जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ कर बाकी जेवर की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं. अस्पताल प्रशासन ने भी मामले में सहयोग करने का आश्वासन दिया है.
संबंधित खबरें
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
1 hr agoबिहार के सीवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 7 लोगों की मौत, कई घायल
2 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
3 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
3 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
5 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
5 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
5 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
5 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
5 hrs agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines