हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseDelhi: महिला दारोगा ने की ससुर की पिटाई, वायरल हुआ Video तो बुरी फंसी

विज्ञापन

नई दिल्ली: दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में रविवार को एक महिला पुलिसकर्मी को एक अन्य पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में अपने बुजुर्ग ससुर की पिटाई करते देखा गया। सीसीटीवी फुटेज में पुलिसकर्मी के दखल देने से पहले महिला सब-एडिटर ने अपने ससुर को कई बार थप्पड़ मारे। यह सारी घटना अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल है।

देखा जा सकता है कि हमले से पहले महिला और उसकी मां की पुलिसकर्मी के सामने बुजुर्ग व्यक्ति के साथ तीखी बहस हुई। इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि महिला दारोगा ने ससुर को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। हमले में उनकी मां भी शामिल रहीं।

महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323/427 के तहत पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है लेकिन अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। WATCH CCTV VIDEO HERE

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक विजेंद्र गुप्ता (66) अपनी 62 वर्षीय पत्नी वीना के साथ लक्ष्मी नगर के गढ़वाली मोहल्ला में रहते हैं। विजेंदर गुप्ता की बहू चंचल दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर डिफेंस कॉलोनी थाने में तैनात है। उन्होंने 2020 में अंकुर गुप्ता से शादी की। शादी के चार महीने बाद दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद चंचल अपने माता-पिता के घर चली गई।

रविवार की सुबह चंचल अपनी मां के साथ ससुराल आई और दरवाजा खटखटाने लगी। बुजुर्ग दंपत्ति ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने इस संबंध में शिकायत तो दर्ज कर ली है, लेकिन परिजनों का आरोप है कि अभी तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola