नई दिल्ली: दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में आज सीबीआई ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के बैंक लॉकर को खंगाला। सीबीआई की टीम सिसोदिया के साथ गाजियाबाद में पीएनबी बैंक के वसुंधरा ब्रांच पहुंची। यहां सिसोदिया की मौजूदगी में उनके बैंक लॉकर की तलाशी ली गई।
बैंक लॉकर की तलाशी के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज मेरे बैंक लॉकर में कुछ भी नहीं मिला जैसे सीबीआई छापे के दौरान मेरे आवास पर कुछ भी नहीं मिला। मैं खुश हूं कि मुझे क्लीन चिट मिल गई है। सीबीआई अधिकारियों ने हमारे साथ अच्छा व्यवहार किया और हमने भी उनका सहयोग किया। सच्चाई की जीत हुई।
अभी पढ़ें – पंजाब के CM भगवंत मान ने वॉलीबॉल में हाथ आजमाया, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
सीबीआई के साथ बैंक पहुंचने से पहले मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि जनता की चुनी हुई सरकारें गिराने में अतिव्यस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी! थोड़ा वक़्त देश में, त्राहि-त्राहि कर आत्महत्या पर मजबूर जनता के लिए भी दे दीजिए।
इस ट्वीट के साथ मनीष सिसोदिया ने कुछ अखबारों की कटिंग को शेयर किया जिसमें एनसीआरबी रिपोर्ट के आधार पर आत्महत्या के मामलों की संख्या दी गई थी। सिसोदिया ने लिखा कि ये खबरें आज ही के अखबारों के पहले पन्नों पर छपी है। देखिए तो सही आपकी सरकार में जनता का क्या हाल है।
बैंक लॉकर खंगाले जाने से एक दिन पहले सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा था कि उनके लॉकर में सीबीआई को कुछ भी नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा था कि 19 अगस्त को मेरे घर पर 14 घंटे की छापेमारी में कुछ नहीं मिला। लॉकर में भी कुछ नहीं मिलेगा। सीबीआई आपका स्वागत है। मैं और मेरा परिवार जांच में पूरा सहयोग करेंगे।
अभी पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी मस्जिद विध्वंस और गुजरात दंगों से जुड़ी सभी कार्यवाही को बंद किया
15 आरोपियों में सिसोदिया का नाम भी है शामिल
बता दें कि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के पास उत्पाद शुल्क विभाग भी है। शराब नीति मामले में सीबीआई की ओर से दर्ज की गई प्राथमिकी में 15 आरोपियों के नाम शामिल हैं, जिनमें सिसोदिया नंबर एक आरोपी हैं। सीबीआई ने तर्क दिया है कि नई नीति दिल्ली के तत्कालीन उपराज्यपाल अनिल बैजल की अनुमति के बिना पेश की गई थी। कई अपात्र विक्रेताओं को रिश्वत के बदले दिल्ली सरकार द्वारा लाइसेंस प्रदान किया गया था। पिछले साल नवंबर में पेश की गई नीति को भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच आठ महीने बाद वापस ले लिया गया था।
सीबीआई के आरोपों को सिसोदिया ने किया खारिज
सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी नीति में अनियमितता के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। सिसोदिया ने कहा है कि इसे पूरी पारदर्शिता के साथ लागू किया गया था और आरोप लगाया है कि भाजपा ने आप नेता अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक चुनौती का मुकाबला करने के लिए इस मुद्दे को उठाया। अपने घर पर छापेमारी के बाद उन्होंने कहा, “इन लोगों को घोटाले की कोई चिंता नहीं है। उनकी चिंता अरविंद केजरीवाल हैं, जो जनता से प्यार करते हैं और एक राष्ट्रीय विकल्प के रूप में उभरे हैं।”
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
43 mins agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 hr agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
2 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
3 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
3 hrs agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
4 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
6 hrs agoLIVE: 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया...', दिल्ली पुलिस का बड़ा आरोप
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines