नई दिल्ली: बक्करवाला इलाके में फिल्मी स्टाइल में भाड़े के हत्यारों ने एक घर में घुसकर तीन लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। हमले में दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हुआ है। खास बात यह है कि पुलिस जांच में पता चला है हत्यारे जिसे मारने आए तो उसकी बजाए वह कन्फ्यूजन में उसके पड़ोसी के घर में घुस गए और गलती से किसी ओर को मौत के घाट उतार दिया।
गर्मी में कैप व मफलर
घटना 22 अगस्त की है। रात 9 बजे काले रंग की कैप व मफलर पहने दो लोग बक्करवाला इलाके में आए। वह एक घर में घुसे और वहां बैठे तीन लोगों पर गोलियां बरसा दीं। इस घटना में जोगिंदर कुमार और मंगल राम नाम दो लोगों की मौत हो गई और मोहन लाल घायल है। उसे समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे फरार हैं। छानबीन में पता चला कि हत्यारे जिसको निशाना बनाने आए थे वह पड़ोसी के दूसरे घर में था। वह गलती से किसी अन्य घर में घुस गए और डबल मर्डर को अंजाम दिया। घटनास्थल से पुलिस को 9 खाली कारतूस मिले थे।
कन्फयूजन की वजह
दरअसल, जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पिछले महीने एक दूसरे स्थानीय व्यक्ति को एक गैंग से जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी के कॉल आते थे। हमलावर इसी गैंग से जुड़े हैं और उनका टारगेट वह व्यक्ति था। लेकिन उन्होंने पीड़ितों पर ये सोचकर गोली चला दी कि उनमें से कोई एक वही है। इस मामले के पीछे मंडोली जेल में बंद एक बदमाश का नाम सामने आ रहा है। वह इस हत्याकांड का मास्टर माइंड है। पुलिस मामले में हत्या, हत्या की कोशिश, आपराधिक साजिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
4 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
4 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
4 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
4 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
5 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
6 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
7 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
8 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
8 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines