साल 2025 में दिल्ली में हत्या के 491 मामले दर्ज हुए, जो 2023 और 2024 के मुकाबले कम हैं. राहत की बात यह है कि इनमें से 95 प्रतिशत से ज्यादा मामलों को सुलझा लिया गया, यानी पुलिस की जांच की रफ्तार बेहतर रही. हत्या की कोशिश के मामलों की बात करें तो 2025 में 854 केस सामने आए, जिनमें से 98 प्रतिशत से अधिक केस सॉल्व किए गए.
डकैती और लूट की वारदातें भी हुई कम.
डकैती और लूट जैसे मामलों में भी गिरावट दर्ज की गई है. 2023 में जहां 1654 लूट की वारदातें हुई थीं, वहीं 2025 में यह संख्या घटकर 1326 रह गई. पुलिस ने इनमें से करीब 97.5 प्रतिशत मामलों को सुलझाने का दावा किया है. यह आंकड़े कानून व्यवस्था में सुधार की ओर इशारा करते हैं.
महिलाओं के खिलाफ अपराध का आंकड़ा क्या हैं कहता
महिलाओं के खिलाफ अपराधों में भी कमी दिखती है. बलात्कार के मामलों में 2023 के मुकाबले 2025 में लगभग 240 मामलों की गिरावट आई है. 2025 में दर्ज 1901 मामलों में से 97 प्रतिशत से अधिक केस सॉल्व किए गए. इसके अलावा महिलाओं से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों (M.O. Women) के मामलों में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई है.
स्ट्रीट क्राइम का आंकड़ा पुलिसिंग पर उठा रहा है सवाल
हालांकि, चेन स्नैचिंग और जबरन वसूली जैसे अपराध अब भी चिंता का विषय बने हुए हैं. 2025 में स्नैचिंग के 5406 मामले सामने आए, जिनमें से सिर्फ 64 प्रतिशत केस ही सुलझ पाए. यही हाल जबरन वसूली का भी रहा, जहां सॉल्विंग रेट 63 प्रतिशत के आसपास है. यह आंकड़े बताते हैं कि सड़क पर आम लोगों की सुरक्षा को लेकर अभी भी काफी काम बाकी है.
ईव टीसिंग के मामले..
ईव-टीजिंग के मामलों में भी मामूली गिरावट देखी गई है. 2025 में 337 मामले दर्ज हुए और करीब 89 प्रतिशत केस सुलझाए गए, जो पुलिस की सक्रियता को दर्शाता है.
कुल मिलाकर देखा जाए तो दिल्ली में अपराध के आंकड़े घटे हैं और पुलिस की सॉल्विंग रेट बेहतर हुई है, लेकिन पूरी तरह निश्चिंत होने की स्थिति अभी नहीं आई है. खासतौर पर स्नैचिंग और वसूली जैसे अपराध आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन को प्रभावित कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
7 mins agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
9 mins agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
23 mins agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
31 mins agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
41 mins agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
55 mins agoमोबाइल दुकानदार राजकुमार लोहानी ने हरदीप पुरी को दी चुनौती
1 hr agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
2 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines