Delhi CM Arvind Kejriwal declared AAP candidate from Bharuch Gujarat: लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। बीजेपी और कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल तैयारियों में जुटे हैं। विपक्षी दलों का गठबंधन इंडिया अलायंस बीजेपी को केंद्र की सत्ता से हटाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। इसके लिए बैठकों का सिलसिला चल रहा है जिसमें रणनीति बनाई जा रही है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। केजरीवाल ने बताया है कि भरूच सीट से कौन उनकी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेगा।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के नेत्ररंग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं घोषणा करता हूं कि आगामी लोकसभा चुनाव में चैतर वसावा भरूच सीट से चुनाव लड़ेंगे। केजरीवाल ने कहा कि सारा गुजरात उनके (चैतर वसावा) साथ खड़ा है। मैं कल चैतर वसावा को जाकर बोल दूं। कल मैं आपका संदेश लेकर जाउंगा। ये लड़ाई चैतर वासावा की नहीं, आपकी इज्जत और मान सम्मान की है।
ये भी पढ़ें-North Korea: उत्तर कोरिया ने फिर की दक्षिण कोरिया के द्वीप की तरफ गोलीबारी, क्षेत्र में फिर बढ़ी टेंशन
नहीं चलेगा अत्याचार और अपमान-केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि यह आदिवासी समाज के मान सम्मान की लड़ाई है। अगर आज आप चुप रहे और बैठे रहे तो बीजेपी वालों के हौसले बुलंद हो जाएंगे। कल अगर कोई भी आदिवासी समाज से खड़ा हुआ तो उसे कुचल दिया जाएगा। हमें चुप नहीं रहना है। आज हमें बीजेपी को संदेश देना है कि अब इनका अत्याचार और अपमान नहीं चलेगा। ये अपमान हम सहने वाले नहीं हैं। आज मैं ऐलान करना चाहता हूं कि आने वाले लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की तरफ से भरूच सीट से चैतर वसावा चुनाव लड़ेंगे।
दिल्ली के सीएम ने कहा कि गुजरात में AAP विधायक चैतर वसावा और उनकी पत्नी को बीजेपी की गुजरात सरकार ने एक फ़र्ज़ी केस में गिरफ़्तार कर रखा है। आज गुजरात में उनके इलाक़े में हम स्थानीय लोगों से मिलने आए हैं।
फर्जी केस में फंसाया गया वसावा को-केजरीवाल
इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर केजरीवाल ने कहा था कि कि आम आदमी पार्टी के चैतर वसावा एक बेहद लोकप्रिय आदिवासी नेता हैं। उन्हें और उनकी पत्नी को बीजेपी की गुजरात सरकार ने एक फ़र्ज़ी केस में कई दिनों से जेल में डाला हुआ है। आज मैं और भगवंत मान जी गुजरात जा रहे हैं। उनके इलाक़े में लोगों से मिलेंगे और कल हम उनसे जेल में मिलने जाएँगे।
ये भी पढ़ें-Explainer: बांग्लादेश में कैसे होता है चुनाव और किसके बीच है मुकाबला? समझिए चुनावी इतिहास
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
52 mins agoझारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
1 hr agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 hr agoपश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
3 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
4 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
4 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
5 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines