नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी होने पर सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी काफी हमलावर नजर आ रही है। पार्टी के तमाम बड़े नेता इसल मसले पर केंद्र सरकार पर हमला कर रहे हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला किया है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि ‘ऐसे समय जब आम इंसान महंगाई से जूझ रहा है, करोड़ों की संख्या में युवा बेरोजगार हैं, केंद्र सरकार को सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर बेरोजगारी और महंगाई से लड़ना चाहिए। उसकी बजाय ये पूरे देश से लड़ रहे हैं। रोज सुबह उठकर CBI ED का खेल शुरू कर देते हैं। ऐसे देश कैसे तरक़्क़ी करेगा?’
वहीं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि ‘लाखों करोड़ के लुटेरों, हत्यारों और आतंकवादियों को लुक आउट नोटिस नहीं जारी हो पा रहा। लेकिन दुनिया के सबसे अच्छे शिक्षा मंत्री, शिक्षा क्रांति के नायक मनीष सिसोदिया को लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। ये नौटंकी क्यों मोदी जी? मनीष सिसोदिया घर पर हैं चले जाओ मिल जाएंगे।’
इससे पहले अपने खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी होने पर मनीष सिसोदिया ने भी अपनी नाराजगी का इजहार किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि ‘आपकी सारी रेड फैल हो गयी, कुछ नहीं मिला, एक पैसे की हेरा फेरी नहीं मिली, अब आपने लुकआउट सर्कुलर जारी किया है कि सिसोदिया मिल नहीं रहा। ये क्या नौटंकी है मोदी जी? मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूं, बताइए कहां आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?’
आपके बता दें कि कथित आबकारी घोटाले मामले में मनीष सिसोदिया समेत कुल 13 लोगों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर किया है। ताकि कोई देश छोड़कर ना जा पाए। इससे पहले 20 अगस्त को सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के घर पर छापेमारी की थी। ये छापेमारी 14 घंटे तक चली थी।
संबंधित खबरें
क्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
51 mins agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
1 hr agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
1 hr agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
2 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
3 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
5 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
7 hrs agoममता बनर्जी को अभी भी बागियों की वापसी की उम्मीद, 15 दिन का दिया समय
8 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
9 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines