नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने रविवार को पश्चिमी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में चीनी मांझा बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है। उसके पास कुल 170 बंडल चीनी मांझा बरामद हुआ है। बता दें कि चीनी मांझा प्रतिबंधित है। हाल ही में दिल्ली में इससे कटकर कई लोगों की मौत हो चुकी है।
बाहरी दिल्ली पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा के अनुसार 14 अगस्त की शाम 4 बजे बीट कांस्टेबल को शिव राम पार्क, निहाल विहार में एक दुकान पर चीनी मांझा बेचने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर दुकानदार अशोक कुमार को पकड़ा गया। उसकी उम्र 48 साल है। दुकान परिसर की तलाशी के दौरान दुकान से कुल 170 चाइनीज मांझा के बंडल बरामद किए गए।
मांझा बरामद होने पर आरोपी के खिलाफ धारा 188 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ 7/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तह भी कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में दुकानदार ने खुलासा किया कि वह एक चाय की दुकान चलाता है और पैसे कमाने के लालच में अवैध चीनी मांझा बेचने का धंधा कर रहा था। बता दें कि बीते शनिवार को अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ मोटरसाइकिल पर दिल्ली से गाजियाबाद जा रहे एक व्यक्ति की चीनी मांझे से गला काटने से मौत हो गई। इससे पहले भी कई लोगों की चीनी मांझे से गर्दन व हाथ कट चुके हैं।
संबंधित खबरें
भोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
5 hrs agoफरीदाबाद में टेक महिंद्रा के पूर्व अफसर की हत्या, बल्लभगढ़ से आरोपी पकड़ा
7 hrs agoचुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
9 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
10 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
12 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
12 hrs agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
13 hrs agoछुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
13 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
13 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines