नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने रविवार को पश्चिमी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में चीनी मांझा बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है। उसके पास कुल 170 बंडल चीनी मांझा बरामद हुआ है। बता दें कि चीनी मांझा प्रतिबंधित है। हाल ही में दिल्ली में इससे कटकर कई लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

बाहरी दिल्ली पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा के अनुसार 14 अगस्त की शाम 4 बजे बीट कांस्टेबल को शिव राम पार्क, निहाल विहार में एक दुकान पर चीनी मांझा बेचने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर दुकानदार अशोक कुमार को पकड़ा गया। उसकी उम्र 48 साल है। दुकान परिसर की तलाशी के दौरान दुकान से कुल 170 चाइनीज मांझा के बंडल बरामद किए गए।

विज्ञापन

मांझा बरामद होने पर आरोपी के खिलाफ धारा 188 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ 7/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तह भी कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में दुकानदार ने खुलासा किया कि वह एक चाय की दुकान चलाता है और पैसे कमाने के लालच में अवैध चीनी मांझा बेचने का धंधा कर रहा था। बता दें कि बीते  शनिवार को अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ मोटरसाइकिल पर दिल्ली से गाजियाबाद जा रहे एक व्यक्ति की चीनी मांझे से  गला काटने से मौत हो गई। इससे पहले भी कई लोगों की चीनी मांझे से गर्दन व हाथ कट चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ