नई दिल्ली: दिल्ली में कथित आबकारी घोटाले के बाद लो फ्लोर बस घोटाले का मामला भी सामने आ रहा है। सीबीआई दिल्ली सरकार के लो फ्लोर बस घोटाले की प्रारंभिक जांच में जुटी है। हालांकि अभी FIR दर्ज नहीं की गई है। दिल्ली में 1000 लो फ्लोर बस के मेंटेंटेंस के ठेके में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है।
दिल्ली के उप राज्यपाल ने इसकी रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी। इसके बाद गृहमंत्रालय के अनुशंसा पर CBI मामले की प्रारंभिक जांच कर रही है।
दरअसल, पिछले साल दिल्ली सरकार ने 1000 लो फ्लोर बसों की खरीद की थी, जिसमें खरीद प्रक्रिया में गड़बड़ी किए जाने के आरोप लगे थे। मामले में तत्कालीन उपराज्यपाल अनिल बैजल के निर्देश पर तीन सदस्यीय समिति ने एक रिपोर्ट पेश की थी। बाद में अतिरिक्त सचिव (UT) गृह मंत्रालय गोविंद मोहन ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।
आपको बता दें कि दिल्ली सरकार ने बस खरीद में भ्रष्टाचार के आरोपों का पहले ही खंडन कर चुकी है। केजरीवाल सरकार का कहना है कि केंद्र सरकार सीबीआई का दुरुपयोग करके उसे परेशान करने की कोशिश कर रही है।
गौरतलब है कि दिल्ली परिवहन निगम (DTC) द्वारा बस खरीद के वार्षिक रखरखाव अनुबंध में भ्रष्टाचार का मामला इस साल मार्च में दिल्ली विधानसभा में भी बीजेपी की ओर से उठाया जा चुका है।
संबंधित खबरें
'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
6 mins ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
54 mins agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 hr agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 hr agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
2 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
2 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
3 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
3 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
4 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines