Delhi Budget Session: दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र का शुक्रवार को हंगामेदार तरीके से आगाज हुआ। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के अभिभाषण के दौरान बीजेपी के विधायकों ने हंगामा किया। जिसके बाद उन्हें सदन से बाहर कर दिया गया। विधानसभा में अभिभाषण के दौरान एलजी वी.के सक्सेना ने अरविंद केजरीवाल सरकार की तारीफ की।
LG ने की AAP सरकार की तारीफ
उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि आठ सालों में सरकार ने हर मोर्चे पर बेहतर काम किया है। दिल्ली में मजबूत अर्थव्यवस्था के गुण हैं। दिल्ली का जीडीपी 4 प्रतिशत बढ़ गया है। सरकार ने दिल्लीवालों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा किए हैं। बुनियादी ढांचे के साथ शिक्षापूर्ण गुणवत्ता आई है। स्कूलों का परीक्षा परिणाम बेहतर हुआ है। दिल्ली का अपना बोर्ड बनाया गया है।
शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार ने अच्छे काम किए
उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा-कई बाधाओं के बाद भी केजरीवाल सरकार ने अच्छे काम किए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार ने अच्छे काम किए। 10th और 12th में शानदार नतीजा आया। सरकार ने DBSE बोर्ड की स्थापना की। दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी का दूसरे चरण का कार्य पूरा हो गया है। एलजी वी.के सक्सेना ने कहा कि दिल्ली सरकार ने सामाजिक सुरक्षा और कल्याण, वृद्धावस्था सहायता योजना के तहत 4.08 लाख को पेंशन दी। एक लाख से ज्यादा लोगों को विशेष आवश्यक पेंशन का भुगतान किया। 3.50 लाख संकटग्रस्त महिलाओं को भी वित्तीय सहायता प्रदान की।
एलजी वी.के सक्सेना ने कहा- दिल्ली में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत शानदार काम हुआ है। दिल्ली में 38 मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, 522 मोहल्ला क्लिनिक बनाए गए हैं। नए अस्पतालों में 16 हजार नए बेड जोड़े जाएंगे। दिल्ली में केजरीवाल सरकार सभी को स्वास्थ्य कार्ड प्रदान करेगी। ऊर्जा के क्षेत्र के बारे में बताते हुए एलजी वी.के सक्सेना ने कहा कि 200 यूनिट तक फ्री बिजली, 201 से 400 तक यूनिट वालों को सब्सिडी मिल रही है। दिल्ली में 29 जून को पीक बिजली डिमांड पूरी की गई। दिल्ली में बिजली दर पड़ोसी राज्य में सबसे कम है। ये अच्छी बात है।
ये हमारी सरकार है, रिश्ते कैसे टूटेंगे’?
अभिभाषण पढ़ते हुए शायराना अंदाज में एलजी विनय सक्सेना ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि बोलने की कुछ मर्यादाएं होती है, जो टूटी हैं। एक बात कहना चाहूंगा जो पेड़ ने हवा के लिए कही है। रोज गिराती यह पत्ते मेरे, लेकिन फिर भी हवाओं से टूटते नहीं हैं रिश्ते मेरे। ये हमारी सरकार है, रिश्ते कैसे टूटेंगे’?
संबंधित खबरें
दिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
1 min agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
34 mins agoराजस्थान में दर्दनाक हादसा, 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौके पर मौत
59 mins agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 hr agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 hr agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
2 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 hrs agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines