नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाने के लिए दिल्ली के एक रेस्तरां ने खास तैयारी की है। पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर 17 सितंबर को इस रेस्तरां में एक विशेष ‘थाली’ परोसी जाएगी, जिसका नाम ’56 इंच मोदी जी’ थाली रखा गया है।
कनॉट प्लेस स्थित ARDOR 2.1 रेस्तरां में 56 आइटम वाले बड़े आकार की थाली पेश की जाएगी, जिसमें ग्राहक के पास वेज और नॉन-वेज खाने का विकल्प होगा। रेस्टोरेंट के मालिक सुमित कलारा ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, “मैं पीएम मोदी का बहुत सम्मान करता हूं, वह हमारे देश का गौरव हैं और हम उनके जन्मदिन पर कुछ अनोखा उपहार देना चाहते हैं, इसलिए हमने इस भव्य थाली को लॉन्च करने का फैसला किया, जिसका नाम हमने ’56 इंच’ रखा है।
अभी पढ़ें – Corona Update: देश में कोरोना की घटी रफ्तार, 24 घंटे में आए 6298 नए केस, 23 की मौत
सुमित ने बताया कि हम उन्हें यह थाली उपहार में देना चाहते हैं और चाहते हैं कि वह यहां आकर खाएं। लेकिन, सुरक्षा कारणों से ऐसा शायद हो नहीं सकता है, इसलिए यह उनके उन सभी प्रशंसकों के लिए है जो उनसे बहुत प्यार करते हैं। उनके प्रशंसकों से अनुरोध है कि वे यहां आएं और थाली का आनंद लें।
अभी पढ़ें – Earthquake in Leh: लेह के अलची में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल मापी गई 4.8 तीव्रता
इनाम भी जीतने का मिलेगा मौका
सुमित कलारा ने बताया कि हमने इस थाली के साथ कुछ पुरस्कार रखने का फैसला किया है। यदि कोई भी 40 मिनट में इस थाली को खत्म कर देता है, तो हम उन्हें 8.5 लाख रुपये का पुरस्कार देंगे। साथ ही, 17-26 सितंबर के बीच हमारे पास आने वालों ग्राहकों के लिए एक और ऑफर है। इस दौरान कोई कस्टमर स्टोरेंट में आते हैं और इस थाली को खाते हैं तो उनमें से भाग्यशाली विजेता या कपल के पास केदारनाथ की ट्रिप जीतने का मौका होगा क्योंकि यह पीएम मोदी के पसंदीदा स्थलों में से एक है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
जामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
1 hr ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 hr agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
1 hr agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
2 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
4 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
14 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
14 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
15 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines