दिल्ली-एनसीआर में ठिठुरन बढ़ रही है. लगातार चल रही शीतलहर ने भले ही राजधानी का पारा गिरा दिया है, लेकिन इसका सबसे बड़ा फायदा ये हुआ है कि पहले के मुकाबले दिल्ली की आबोहवा काफी बेहतर हो गई है. दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता(AQI) 800 के पार पहुंच गई थी, वो अब लुढ़क कर 200 के करीब आ गई है. सोमवार को दिल्ली का AQI 269 दर्ज किया गया, वहीं गुरुग्राम का AQI 196 और नोएडा का AQI 204 रिकॉर्ड किया गया. विशेषज्ञों का कहना है कि हवा में PM 2.5 और PM 10 जैसे छोटे कणों के स्तर में धीरे-धीरे कमी आ रही है. तेज हवाएं अपना असर दिखा रही हैं और प्रदूषण की चादर छटने लगी है.
ये भी पढ़ें: कड़ाके की ठंड पड़ेगी! 19 राज्यों में 7 दिन घनी धुंध और शीतलहर का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
कहां-कितना AQI?
सोमवार सुबह 7 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर AQI 153 दर्ज किया गया. वहीं बवाना में AQI 195, लोधी रोड में 182, नजफगढ़ में 232, मंदिर मार्ग में AQI 177 रिकॉर्ड हुआ. दिल्ली के कुछ इलाके ऐसे भी हैं जहां अभी भी AQI 300 के पार है. वजीरपुर में AQI 308, अशोक विहार में 301, नेहरुनगर में 328, जहांगीरपुरी में AQI 316 दर्ज किया गया. दिल्ली से सटे गाजियबाद में AQI 208, फरीदाबाद में AQI 194 रिकॉर्ड हुआ.
दिल्ली सरकार ने की अपील
दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में AQI बहुत खराब श्रेणी से निकलकर खराब कैटेगरी में पहुंच गया है, जो काफी राहत देने वाली बात है दिल्ली से ग्रैप-3 हटाए जाने के बाद सरकार ने जनता से अपील की है कि हवा की गुणवत्ता को बेहतर रखने में उनका सहयोग करें. सरकार ने बेवजह प्राइवेट व्हीकल का इस्तेमाल ना करने और खुले में कचरा ना जलाने की सलाह दी है. मौसम विभाग और पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी का कहना है कि वो आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता पर नजर बनाए रखेंगे. अगर मौसम में बदलाव की वजह से AQI दोबारा गंभीर कैटेगरी में पहुंचता है, तो फिर से कड़े नियम लागू किए जाएंगे
ये भी पढ़ें: BS-3 और BS-4 वाहनों की एंट्री, कंस्ट्रक्शन पर भी रोक हटी… दिल्ली में ग्रैप-3 हटने के बाद क्या-क्या बदलेगा?
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
12 mins agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
1 hr agoझारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
1 hr agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 hr agoपश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
4 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
4 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
4 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
5 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines