Delhi Air Pollution: 24 घंटे के दौरान कब रहता है सबसे ज्यादा प्रदूषण? घर से बाहर निकलने में डर रहे लोग!

Air Pollution: सीपीसीबी के आंकड़ों से पता चलता है कि इन दिनों दिल्ली में सुबह की सैर से फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है।

Air Pollution in Delhi

Air Pollution in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। हवा की सेहत में कोई सुधार नहीं दिखाई दे रहा है। इसपर काबू पाने के लिए तमाम उपाए अपनाए जा रहे हैं लेकिन राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। अगर आप सुबह खुले मैदान में टहलने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। दिल्ली में सुबह 6 बजे से दोपहर तक का समय दिन का सबसे खराब समय होता है। इस समय PM2.5 होता है जो कि सबसे ज्यादा है। रात में जब हवा कम होती है तो प्रदूषक जमा होते हैं। दोपहर के बाद जब हवा की गति थोड़ी तेज होती है तो इसमें कमी आती है।

विज्ञापन

सुबह की सैर से हो सकता है नुकसान

विज्ञापन

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से पता चलता है कि इन दिनों दिल्ली में सुबह की सैर से फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है। इसकी वजह है कि आमतौर पर सुबह 6 बजे से दोपहर के बीच वायु प्रदूषण सबसे खराब होता है। दिल्ली के मुख्य एथलेटिक्स कोच दिनेश रावत के मुताबिक बिगड़ती वायु गुणवत्ता का असर एथलीटों पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि एथलीट आगे होने वाली कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों के लिए ट्रेनिंग ले रहे हैं, लेकिन उनमें से कई को सांस लेने में समस्या हो रही है और उनकी आंखों में जलन हो रही है। हमनें सुबह ट्रेनिंग बंद कर दिया है और शाम को केवल एक सत्र कर रहे हैं।

विज्ञापन

वायु गुणवत्ता अभी भी गंभीर श्रेणी में

विज्ञापन

बता दें कि आज यानी मंगलवार को भी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है। वहीं दिल्ली और आसपास के कई इलाकों में हालात बदतर हो गए हैं। दिल्ली में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है, जिस वजह से प्रदूषण से राहत मिलन की भी उम्मीद नहीं है। प्रदूषण की वजह से पूरी दिल्ली में हाहाकार मचा हुआ है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को इसे लेकर बैठक की थी। जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ