हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

दिल्ली में बेकाबू ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचला, 4 की मौत, दो की हालत गंभीर

विज्ञापन
Delhi Road Accident

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एकबार फिर रफ्तार (Delhi Road Accident) का कहर टूटा है। यहां के सीमापुरी इलाके में एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचला दिया। इस हादसे में 4 की मौत हो गई, जबकि दो व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

अभी पढ़ें – पीएम मोदी की आज कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा

मृतकों की पहचान 52 वर्षीय करीम, 25 वर्षीय छोटे खान, 38 वर्षीय शाह आलम और 45 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। वहीं, 16 वर्षीय मनीष और 30 वर्षीय प्रदीप घायल है।

 

अभी पढ़ें – news24 की राजू श्रीवास्तव को विशेष श्रद्धांजलि: जो हंसाता था, वो रुला कर चला गया…राजू ऐसे बन गया कॉमेडी का जेंटलमैन

बताया जा रहा है कि ये देर रात 1:51 बजे हुई। सीमापुरी में डीटीसी डिपो रेडलाइट को पार करते हुए डीएलएफ टी-प्वाइंट की तरफ जा रहा था। तेज रफ्तार के कारण ड्रावर ने ट्रक पर से अपना नियंत्रण हो दिया और सड़क के डिवाइडर पर सो रहे छह लोगों को कुचल दिया। जिनमें से चार की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

undefined

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें