नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी यूथ विंग ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आह्वान पर पार्टी मुख्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। ‘आप’ दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने इस रक्त दान शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गोपाल राय ने सभी से अपील करते हुए कहा कि रक्त दान कर शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को श्रद्धांजलि दें और इस बात का संकल्प लें कि इस देश को नंबर वन बनाने के लिए भगत सिंह के आदर्शों पर चलते हुए उनके सपनों को साकार करेंगे।
अभी पढ़ें – PFI पर बैन के बाद भोपाल में PFI से जुड़े NCHRO का दफ्तर सील
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के शुभ अवसर पर आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक व कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने पार्टी मुख्यालय पर रक्त दान शिविर का शुभारंभ किया। यह शिविर पार्टी के यूथ विंग द्वारा दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के आह्वान पर आयोजित किया गया जिसमें आम जनता से लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं तक सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
“आप” दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि आज शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली सरकार की तरफ से पूरे प्रदेश में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। सरकार के साथ-साथ आज आम आदमी पार्टी के यूथ विंग, छात्र संगठन और सीवाईएसएस ने यहां पर अपने संगठन की तरफ से शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया है।
अभी पढ़ें – PFI Ban: कांग्रेस के बाद लालू यादव ने की RSS पर बैन की मांग, कहा- ये तो PFI से भी बदतर
उन्होंने कहा कि मैं सभी युवाओं से अपील करना चाहता हूं कि बढ़-चढ़कर इस रक्तदान शिविर में योगदान दें, जिससे कि वे तमाम लोग जो विपरीत परिस्थितियों में खून की कमी होने से परेशान होते हैं, उन्हें सहयोग मिल सके। साथ ही, हम इस बात का भी संकल्प लें कि रक्तदान के साथ शाहिद भगत सिंह के विचारों और आदर्शों पर चलते हुए इस देश को नंबर वन बनाने के लिए उनके सपनों को साकार करेंगे।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
9 mins agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
55 mins agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
1 hr agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
2 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
3 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
3 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
4 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
5 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
15 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines