हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Delhi: सीएम केजरीवाल की अध्यक्षता में आयोजित होगा आप का जनप्रतिनिधि सम्मेलन, 20 राज्यों के प्रतिनिधि लेंगे भाग

विज्ञापन
आप जनप्रतिनिधि सम्मेलन

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन में 20 राज्यों से करीब 1500 से अधिक जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। रविवार (18 सितंबर) को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन की ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अध्यक्षता करेंगे। आम आदमी पार्टी ने देश भर में फैले अपने संगठन के चुने हुए जनप्रतिनिधियों को सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए निमंत्रित किया है।

आम आदमी पार्टी के चुने हुए जनप्रतिनिधियों का यह पहला राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन है। इस सम्मेलन में दिल्ली सीएम के साथ पंजाब के सीएम सरदार भगवंत मान के अलावा देश भर में ‘आप’ के चुने हुए सभी विधायक, राज्यसभा सांसद, पार्षद, जिला पंचायत सदस्य, चेयरमैन, मेयर, ब्लाक प्रमुख समेत अन्य जन प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल देश भर में चल रहे ऑपरेशन लोटस के साथ ही आम आदमी पार्टी के विस्तार और संगठन की मजबूती पर विस्तार से बात करेंगे।

आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर आगामी रविवार (18 सितंबर) को अपना पहला राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन करने जा रही है। दिल्ली में होने वाले इस सम्मेलन को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारियां पूरे जोरों पर चल रही है। इस सम्मेलन में देश भर के जन प्रतिनिधियों को निमंत्रित किया गया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी का 20 राज्यों में विस्तार हो चुका है और वहां पार्टी का संगठन मजबूती से काम कर रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप इन 20 राज्यों ‘‘आप’’ के 1500 से अधिक जनप्रतिनिधि जनता द्वारा चुने गए हैं।

विज्ञापन

दिल्ली में आम आदमी पार्टी प्रचंड जीत के साथ लगातार तीसरी बार सरकार में है और यहां ‘‘आप’’ के 62 विधायक हैं। वहीं, पंजाब में इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर आम आदमी पार्टी सत्ता में है और यहां ‘‘आप’’ के 92 विधायक हैं। इसी तरह, गोवा में भी आम आदमी पार्टी के दो विधायक हैं।

यह सभी विधायक सम्मेलन में भाग लेंगे। आम आदमी पार्टी के 10 राज्यसभा सांसद भी सम्मेलन में भाग होंगे। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा समेत देश के 20 राज्यों में आम आदमी पार्टी के पार्षद, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, मेयर, चेयरमैन समेत बड़ी संख्या में सरपंच और प्रधान चुने गए हैं।

विज्ञापन

इस राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होकर सभी जन प्रतिनिधि ‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का मार्ग दर्शन प्राप्त करेंगे। इस दौरान भाजपा द्वारा देश भर में चलाए जा रहे ऑपरेशन लोटस पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। पहले दिल्ली में ऑपरेशन लोटस के तहत आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने का लालच देकर तोड़ने की कोशिश की गई।

जब वे नहीं टूटे, तो फिर दिल्ली के विधायकों को 20-20 करोड़ रुपए का ऑफर देकर खरीदने की कोशिश की गई, ताकि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार को गिराई जा सके। लेकिन आम आदमी पार्टी के विधायकों की ईमानदारी और उनकी जनता के प्रति जवाबदेही की वजह से दिल्ली में ऑपरेशन लोटस असफल हो गया।

विज्ञापन

दिल्ली में ऑपरेशन लोटस असफल होने के बाद अब पंजाब में इसका प्रयोग किया जा रहा है और पंजाब में आम आदमी पार्टी के 10-12 विधायकों से संपर्क कर उनको 25-25 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया, लेकिन यहां भी ऑपरेशन लोटस फेल हो गया। आम आदमी पार्टी ने दोनों ही मामलों का मीडिया के सामने आकर पर्दाफाश किया।

इसके अलावा, इस सम्मेलन में देश भर में आम आदमी पार्टी के विस्तार और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में आए जन प्रतिनिधियों के मुद्दों को सुना जाएगा, ताकि उस राज्य में संगठन को मजबूत करने की दिशा में ठोस पहल की जा सके।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola