Delhi News: आप विधायक अमानतुल्लाह को ACB ने पूछताछ के लिए बुलाया
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

नई दिल्ली: औखला विधायक अमानतुल्लाह खान को दिल्ली वक्फ बोर्ड में अस्थायी भर्ती मामले में ACB ने समन भेजा है। एसीबी ने उन्हें कल 12 बजे पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। दरअसल, यह मामला 2020 में दिल्ली वक्फ बोर्ड में अस्थायी भर्ती से जुड़ा है। जनवरी 2020 में एसीबी ने विधायक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।
वक़्फ़ बोर्ड का नया दफ़्तर बनवाया है,
हमें #ACB ने बुलाया है…चलो फिर बुलावा आया है! pic.twitter.com/YAiumagPbc
— Amanatullah Khan AAP (@KhanAmanatullah) September 15, 2022
जानकारी के मुताबिक विधायक पर वक्फ बोर्ड के बैंक खातों में वित्तीय गड़बड़ी, वक्फ बोर्ड की संपत्तियों में किरायेदारी का निर्माण, वाहनों की खरीद में भ्रष्टाचार और दिल्ली वक्फ बोर्ड में सेवा नियमों में उल्लंघन करते हुए 33 लोगों की अवैध रूप से नियुक्ति करने का आरोप हैं। सूत्रों के अनुसार एसीबी ने इस मामले में विधायक अमनतुल्लाह खान के अलावा तीन अन्य लोगों को भी नोटिस भेजा है। इनमें महफूज मोहम्मद, निबाद खान और खालिद उस्मानी शामिल हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: