नई दिल्ली: राजस्थान में दलित बच्चे की हत्या के विरोध में आज आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस मुख्यालय का घेराव किया। विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि राजस्थान के अंदर दलित बच्चे की जातिवाद के कारण हत्या की गई है। गहलोत सरकार को इस्तीफा देना चाहिए। दलितों के साथ अपराध लगातार पूरे देश में बढ़ते जा रहे हैं।
भाजपा-कांग्रेस की सरकारों में दलितों पर अत्याचार हो रहा है। विधायक विनय मिश्रा ने कहा कि राजस्थान में कानून अपना काम नहीं कर रहा। अगर कानून अपना काम करता तो इस तरह की घटना नहीं होती। विधायक विशेष रवि ने कहा कि राजस्थान में दलित विरोधी सरकार है। इसे तत्काल बर्खास्त करना चाहिए।
राजस्थान के जालोर में एक दलित बच्चे की मटके से पानी पीने पर पीट पीट कर हत्या करने के विरोध में आम आदमी पार्टी ओर से कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। आम आदमी पार्टी की एससी/एसटी विंग ने आज कांग्रेस मुख्यालय का घेराव किया। इस दौरान जमकर कांग्रेस की राजस्थान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके साथ ही आरोपी को जल्द फास्ट ट्रेक से कड़ी सजा दिलाने, मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपए मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के एससी/एसटी विंग के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि राजस्थान के अंदर दलित बच्चे की जातिवाद के कारण हत्या की गई है। गहलोत सरकार को इस्तीफा देना चाहिए। दलितों के साथ अपराध लगातार पूरे देश में बढ़ते जा रहे हैं। यूपी की योगी सरकार से लेकर राजस्थान की गहलोत सरकार में दलितों पर अत्याचार हो रहा है।
विधायक विनय मिश्रा ने कहा कि उस बच्चे को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर कानून काम कर रहा होता तो इस तरह की घटना नहीं होती। जयपुर में अब एक महिला को जिंदा जला दिया गया।
विधायक विशेष रवि ने कहा कि राजस्थान के अंदर लगातार घटनाएं बढ़ रही हैं। हमारी मांग है कि जिन्होंने यह काम किया है उनपर सख्त कार्रवाई किया जाए। उस अध्यापक की गिरफ्तारी के बाद उस समाज के लोग बैठक कर रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार क्या कर रही है। राजस्थान में दलित विरोधी सरकार है। इसे तत्काल बर्खास्त करना चाहिए।
संबंधित खबरें
डॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
3 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
3 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
3 hrs agoझारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
4 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
5 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
7 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
7 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
8 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
8 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines